लाइव न्यूज़ :

रेखा से लेकर रणवीर तक-सितारों का बदला परिधान तो डिजाइनर कपड़ों को लेकर हुए स्टाइलिश

By असीम चक्रवर्ती | Updated: February 20, 2019 02:53 IST

पिछले सप्ताह रिलीज फिल्म 'गली ब्वॉय' में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की वेशभूषा की खूब तारीफ हो रही है.

Open in App

पिछले सप्ताह रिलीज फिल्म 'गली ब्वॉय' में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की वेशभूषा की खूब तारीफ हो रही है. दूसरी ओर इंद्र कुमार की फिल्म 'टोटल धमाल' और करण जौहर की आनेवाली फिल्म 'कलंक' में भी कॉस्ट्यूम का जलवा कायम रहेगा. करण कहते हैं, ''मैं भी राज कपूर साहब, यश चोपड़ा अंकल और सूरज बड़जात्या जी की तरह अपनी फिल्मांे में हर चीज को स्टाइल में पेश करना चाहता हूं. यही वजह है कि सितारों का परिधान मेरे लिए बहुत अहम होता है.

वैसे तो मैं अक्सर अपने कपड़ों को खुद ही डिजाइन करता हूं,पर जब सितारों की बात आती है तो मुझे मनीष मल्होत्रा के पास जाना अच्छा लगता है.'' स्टाइल में रहना चाहते हैं सब आजकल फिल्मी सितारे डिजाइनर कपड़ों पर कुछ ज्यादा ही आश्रित रहते हैं. सितारों के फेवरेट फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी बताते हंै, ''इसकी बड़ी वजह ये है कि अब हर सभा-समारोह में सितारों को ग्लैमरस प्रस्तुति के लिए अच्छा पारिश्रमिक मिल रहा है. पहले रूपहले पर्दे के सितारे अपने मनपसंद परिधान को तवज्जो देते थे, पर आज दूसरों की पसंद का पहनावा स्टाइल बन चुका है.'' बहुत सचेत रहते हैं शाहरुख पिछले कई साल से विख्यात डिजाइनर आशीष सोनी किंग खान शाहरुख को उनके पहनावे संबंधी सुझाव देते आ रहे हैं.

आशीष बताते हैं, ''असल में पर्दे के बाहर भी शाहरुख अपने परिधान को लेकर बेहद सचेत रहते हैं. किसी पार्टी या इवेंट में जाना हो तो वह मुझसे विचार-विमर्श करते हैं.'' डिजाइनरों के ड्रीम ब्वॉय हैं सलमान सलमान खान अपने करियर के शुरुआती दिनों से ही अमुमन डिजाइनर विक्रम फडणीस के डिजाइन किए हुए कपड़े पहनना पसंद करते रहे हैं. विक्रम कहते हैं, ''सल्लू कैन बी डिजाइनर्स ड्रीम ब्वॉय़. मुझे याद है मैंने उसे 'सलाम-ए-इश्क' में फ्लोरेसेंट यानी नारंगी रंग का एक जैकेट पहनाया था, जिसे बाद में सलमान ने अपने पास रख लिया था.'' फिल्मी दुनिया में मनीष मल्होत्रा और रॉकी एस (असली नाम राकेश शर्मा) बेहद लोकप्रिय हैं. कॉस्ट्यूम डिजाइनर मनीष मल्होत्रा तो बॉलीवुड के लगभग सारे बड़े सितारों को अपनी सेवाएं प्रदान कर चुके हैं.

बिपाशा बसु और ऋतिक रौशन जैसे सितारे तो कपड़े ही नहीं, बल्कि इनके इजाद किया हुए परफ्यूम तक इस्तेमाल करते हैं. स्टाइल के मामले में परफेक्शनिस्ट हैं ऋतिक डिजाइनर रॉकी एस के ग्राहकों की सूची में रेखा,अक्षय कुमार, प्रीटी जिंटा, अमीषा पटेल, शिल्पा शेट्टी, रवीना टंडन, मनीषा कोइराला आदि कई सितारों के नाम शामिल हैं. रॉकी बताते हैं, ''ऋतिक बेहद परफेक्शनिस्ट हैं. वह मेरे तैयार कपड़ों में हैंडसम लग रहे हैं या नहीं, इस बारे में अक्सर चर्चा करते हैं. यही बात मैं शिल्पा शेट्टी के बारे में कहना चाहूंगा. हर परिधान को लेकर उससे बातचीत करने में बहुत मजा आता है. उनका शेप एकदम परफेक्ट है. बिपाशा को काला रंग पसंद है और वह मेरे डिजाइन किए हुए काले परिधान ज्यादा चुनती हैं.''

ढेरों ड्रेसेज खरीदती हैं दीपिका मेगास्टार अमिताभ बच्चन,आमिर खान, विवेक ओबेरॉय आदि के पोशाक में डिजाइनर शाहिद आमिर की कारीगरी साफ नजर आती है. कैरेक्टर आर्टिस्ट के तौर पर शानदार वापसी के बाद अमिताभ के परिधान और लुक को एक नया रूप देने में इसी डिजाइनर का अहम योगदान रहा है. दूसरी ओर बॉलीवुड की अव्वल अदाकारा दीपिका पादुकोण को डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, तरुण ताहिलियानी, रोहित बल के डिजाइनर परिधान ही पसंद हैं. दीपिका इनसे ढेरों ड्रेसेज खरीदती हैं. तरुण बताते हैं, ''मिट्टी के रंग जैसा लाल, सफेद, बादामी, पीला आदि रंग दीपिका पर अच्छे लगते हैं. इसलिए मैं हर समय उन्हंे इस तरह के परिधान पहनने का सुझाव देता हूं.'' वैसे डिजाइनरों की मानें तो आज भी हिंदी फिल्मों की सर्वाधिक स्टाइलिश और फैशनेबल अभिनेत्री सदाबहार रेखा को ही माना जाता है. उनके बाद श्रीदेवी का नाम आता था. लेकिन नए दौर की नायिकाओं में मानों फैशन को लेकर होड़ मची हुई है. दीपिका, प्रियंका चोपड़ा, बिपाशा बसु, कंगना रणावत आदि सभी एक से बढ़कर एक हैं. पिछले कई वषार्ें से बात भारतीय डिजाइनरांे तक सीमित नहीं रही है. अब सितारों ने विदेशी डिजाइनरों की भी मदद लेना शुरू कर दिया हैं.

टॅग्स :रणवीर सिंहरेखाकरण जौहर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

ज़रा हटकेVIRAL: रणवीर सिंह का 'भूत' वाला लुक देख दंग रह गए लोग! Dhurandhar 2 का ये सीन उड़ा रहा होश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच