लाइव न्यूज़ :

The Great Indian Kapil Show: कपिल शर्मा के साथ पूरी स्टारकास्ट पहुंची अटारी-वाघा बॉर्डर, रिट्रीट सेरेमनी देखी, वीडियो आया सामने

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: September 16, 2024 17:46 IST

The Great Indian Kapil Show on Netflix: नेटफ्लिक्स पर द ग्रेट इंडियन कपिल शो का नया सीजन 21 सितंबर से शुरू होने वाला है। शो की स्टारकॉस्ट इसके प्रमोशन में व्यस्त है। इसी क्रम में कपिल शर्मा समेत सभी सितारे अटारी-वाघा बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी देखने पहुंचे।

Open in App
ठळक मुद्देThe Great Indian Kapil Show की स्टारकास्ट पहुंची अटारी-वाघा बॉर्डरनेटफ्लिक्स पर द ग्रेट इंडियन कपिल शो का नया सीजन 21 सितंबर से शुरू होने वाला है कपिल शर्मा ने प्रशंसकों से मिले जबरदस्त प्यार और उत्साह के लिए आभार व्यक्त किया

The Great Indian Kapil Show on Netflix:नेटफ्लिक्स पर द ग्रेट इंडियन कपिल शो का नया सीजन  21 सितंबर से शुरू होने वाला है। शो की स्टारकॉस्ट इसके प्रमोशन में व्यस्त है। इसी क्रम में कपिल शर्मा समेत सभी सितारे अटारी-वाघा बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी देखने पहुंचे। कपिल शर्मा, सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, राजीव ठाकुर और अर्चना पूरन सिंह ने इस शानदार समारोह को देखा।

इस मौके पर समारोह देखने आए दर्शकों में भी उत्साह देखा गया। कपिल शर्मा ने प्रशंसकों से मिले जबरदस्त प्यार और उत्साह के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस ऊर्जा ने उन्हें फिर से 18 साल के युवा जैसा महसूस कराया है। कपिल ने कहा कि "आज इतना जोश देख के ऐसा लग रहा है कि दोबारा 18 साल के हो गए हम लोग। ऐसे वह आप लोग अपना प्यार बनाये रखें। और ये जो महौल है वो अदभुत है। शुक्रिया आप सब के प्यार के लिए।"

द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 2

आगामी सीज़न में  क्रिकेटर रोहित शर्मा, सूर्य कुमार यादव और अर्शदीप सिंह के साथ-साथ अभिनेता आलिया भट्ट, वेदांग रैना, सैफ अली खान, जान्हवी कपूर, जूनियर एनटीआर, करण जौहर, महीप कपूर, सीमा सजदेह, नीलम कोठारी, भावना पांडे मेहमान के रूप में दिखेंगे। शो का पहला सीज़न इस साल मार्च में शुरू हुआ और इसमें विक्की कौशल, एड शीरन, आमिर खान और रणबीर कपूर सहित कई हस्तियां शामिल थीं।

दूसरे सीज़न में कपिल के अलावा सुनील ग्रोवर, अर्चना पूरन सिंह, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा और राजीव ठाकुर नज़र आएंगे। द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीज़न 2 का प्रीमियर 21 सितंबर को होगा, जिसमें हर शनिवार रात 8:00 बजे एक नया एपिसोड आएगा।

टॅग्स :कपिल शर्मानेटफ्लिक्सअमृतसरहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!