लाइव न्यूज़ :

ट्विंकल खन्ना के बाद अनुष्का शर्मा ने किया तनुश्री दत्ता का स्पोर्ट, कहा- यौन शोषण के ख‍िलाफ आवाज उठाना आसान नहीं

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 5, 2018 16:06 IST

अनुष्‍का शर्मा ने मीड‍िया से बातचीत में कहा है कि काम करने की जगह सबसे सुरक्ष‍ित जगह होती है जहां इंसान खुद को पूरी तरह से सहज महसूस करता है।

Open in App

मुंबई, 5 अक्टूबर:  तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर का विवाद है कि थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। साल 2008 में हुए अपने साथ यौन शोषण का खुलासा हाल ही में अभिनेत्री ने किया था। इसके बाद से ही अभिनेत्री के पक्ष में बॉलीवुड के सेलेब उतर रहे हैं। आज (शुक्रवार) ट्विकंल खान तनुश्री के पक्ष में उतरी थीं। 

अब इसी श्रेणी में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का नाम भी जुड़ गया है। हाल ही में सुई धागा फ‍िल्‍म की अभ‍िनेत्री अनुष्‍का शर्मा ने तनुश्री के समर्थन में बयान द‍िया है। अनुष्‍का शर्मा ने मीड‍िया से बातचीत में कहा है कि काम करने की जगह सबसे सुरक्ष‍ित जगह होती है जहां इंसान खुद को पूरी तरह से सहज महसूस करता है। अगर ऐसी जगह पर एक महिला के साथ ऐसा होता है तो वाकई बहुत दुख की बात है।

उन्होंने कहा कि  तनुश्री दत्‍ता ने अपने साथ हुआ यौन शोषण और दुर्व्‍यवहार के ख‍िलाफ आवाज उठाकर बहादुरी का काम किया है। क्योंकि ये एक ऐसा व‍िषय है कि इसके ख‍िलाफ आवाज उठाने या खुद के साथ हुई घटना के ख‍िलाफ आवाज उठाना आसान नहीं होता है। उन्‍होंने कहा कि जरूरी है कि इस तरह की घटनाएं उजागर हों जिससे छ‍िपे हुए गंदे लोगों का असली चेहरा सामने आ सके। 

क्या था तनुश्री का आरोप

हाल में एक टीवी साक्षात्कार में तनुश्री ने दावा किया था कि 10 साल पहले ‘हॉर्न ओके प्लीज’ के सेट पर नाना पाटेकर ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया था। पूर्व मिस इंडिया - यूनिवर्स ने यह भी आरोप लगाया कि फिल्म के निर्माताओं ने पाटेकर का मौन समर्थन किया था। उन्होंने कहा,  फिल्म इंडस्ट्री के ज्यादातर बड़े एक्टर और फिल्ममेकर ऐसे ही है लेकिन उनके खिलाफ कोई बोलने की हिम्मत नहीं करता क्योंकि लोग मौका गंवाना नहीं चाहते हैं। अभिनेत्री ने बताया कि मेरे साथ जो घटना हुई उसके बाद नाना पाटेकर ने राजनीतिक पार्टी को बुलाया और सेट पर तोड़फोड़ करवाया। उसके बाद प्रोड्यूसर ने उस घटना की पब्लिसिटी के लिए मीडिया को बुलाया।

टॅग्स :अनुष्का शर्मातनुश्री दत्तानाना पाटेकर
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB Vs SRH: जब विराट कोहली ने अनिकेत वर्मा का कैच टपकाया, तो स्टैंड्स में बैठी अनुष्का शर्मा नहीं रोक पाईं अपनी हँसी, WATCH

क्रिकेटबेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें रिजर्व?, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2025 भगदड़ में मरने वाले फैंस को दिया सम्मान?, देखिए

क्रिकेटरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 11 प्रशंसकों को श्रद्धांजलि?, आईपीएल 2026 के उद्घाटन मैच में अनुष्का शर्मा, स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स?, तस्वीरें वायरल

बॉलीवुड चुस्कीसुपारी किलर 'उस्तरा' की कहानी दर्शकों को आई पसंद, 'ओ रोमियो' की कमाई 39 करोड़ पार

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?