लाइव न्यूज़ :

जब 10 साल पहले तनुश्री दत्ता ने लगाया था यौन शोषण का आरोप तो गुंडो ने किया था ये हाल, वीडियो हुआ वायरल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 2, 2018 17:51 IST

तनुश्री ने कहा है कि नाना पाटेकर, गणेश आचार्य, निर्देशक राकेश सारंग और निर्माता सामी सिद्दीकी ये चारों मिलकर झूठ बोल रहे हैं।

Open in App

मुंबई, 2 अक्टूबर:  तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर का विवाद इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। साल 2008 में हुए अपने साथ यौन शोषण का खुलासा हाल ही में अभिनेत्री ने किया था। इसके बाद से  ये मामला दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। हाल ही में नाना ने तनुश्री के आरोपों को खारिज करते हुए उन्हें लीगल नोटिस दिया है और मांफी मांगने को कहा है।

अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है और उन्होंने कहा है कि नाना पाटेकर, गणेश आचार्य, निर्देशक राकेश सारंग और निर्माता सामी सिद्दीकी ये चारों मिलकर झूठ बोल रहे हैं। खबर के अनुसार एमनएस पार्टी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा है कि मुझ पर हमला करवाने के लिए पार्टी ने बाहर से लोग बुलाए थे । उन्होंने कहा है कि मैं सभी से प्रार्थना करती हूं कि वो उस रात का पुराना फुटेज खंगालें और देखें कि उस रात क्या हुआ था और किस तरह से हम पर हमला किया गया था। ये हमला उन पर 2008 में किया गया था, जैसा कि वीडियो में साफ दिख रहा है। एनडीटीवी की खबर के अनुसार तनुश्री ने कहा है कि एमएनएस सिर्फ एक पार्टी नहीं है बल्कि इसकी विचारधारा आईएसआई जैसी है, वह हिंसक, धार्मिक हिंसा , असहिष्णु विचारधारा के लोग हैं। ऐसे में हर कोई किसी भी नतीजे पर पहुंचने से पहले मौजूद सभी तथ्यों को जांच लें। वहीं, खबरों की मानें तो बढते विवाद के चलते नाना पाटेकर जल्द ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं। जिसमें वो इस मामले जुड़े सवालों का जवाब दे सकते हैं।  

वीडियो साभार- NewsMo

क्या था तनुश्री का आरोप

हाल में एक टीवी साक्षात्कार में तनुश्री ने दावा किया था कि 10 साल पहले ‘हॉर्न ओके प्लीज’ के सेट पर नाना पाटेकर ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया था। पूर्व मिस इंडिया - यूनिवर्स ने यह भी आरोप लगाया कि फिल्म के निर्माताओं ने पाटेकर का मौन समर्थन किया था। उन्होंने कहा,  फिल्म इंडस्ट्री के ज्यादातर बड़े एक्टर और फिल्ममेकर ऐसे ही है लेकिन उनके खिलाफ कोई बोलने की हिम्मत नहीं करता क्योंकि लोग मौका गंवाना नहीं चाहते हैं। अभिनेत्री ने बताया कि मेरे साथ जो घटना हुई उसके बाद नाना पाटेकर ने राजनीतिक पार्टी को बुलाया और सेट पर तोड़फोड़ करवाया। उसके बाद प्रोड्यूसर ने उस घटना की पब्लिसिटी के लिए मीडिया को बुलाया।

टॅग्स :तनुश्री दत्ताराज ठाकरेनाना पाटेकर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAshok Kharat Case: बाहर इंतजार कर रहा था पति और अंदर गर्भवती पत्नी के साथ अनुष्ठान के बहाने दुर्व्यवहार कर रहा था अशोक खरात, धोखेबाज की नई कहानी?

बॉलीवुड चुस्कीसुपारी किलर 'उस्तरा' की कहानी दर्शकों को आई पसंद, 'ओ रोमियो' की कमाई 39 करोड़ पार

भारतMaharashtra ZP & Panchayat Samiti Results 2026: महायुति को 454 सीटें और एमवीए खाते में 103 सीट, देखिए जिलेवार आंकड़े

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी जैसी सच्ची मराठी पार्टी का अध्यक्ष 'पटेल नहीं बल्कि पाटिल' होना चाहिए?, राज ठाकरे ने राकांपा कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल पर कटाक्ष किया

भारतVIDEO: ठाकरे बंधुओं पर आपत्तिजनक कमेंट करने पर MNS-शिवसेना (UBT) कार्यकर्ताओं ने युवक को बेरहमी से पीटा, नंगा कर डेढ़ किमी तक घुमाया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?