लाइव न्यूज़ :

टीवी सीरियल की फेमस एक्ट्रेस ने किया सुसाइड, तीन साल पहले हुई थी शादी

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 18, 2018 23:19 IST

कथित खुदकुशी की घटना तब हुई, जब एक्ट्रेस का पति घर पर मौजूद नहीं था।

Open in App

चेन्नई , 18 जुलाई: तमिल टीवी सीरियलों में काम करने वाली एक अभिनेत्री प्रियंका ने अपने पति से मतभेदों के चलते आज अपने घर में कथित रूप से खुदकुशी कर ली।  पुलिस ने बताया कि इस मामले में अभिनेत्री के पति से पूछताछ की जा रही है ।उन्होंने बताया कि मामला 18 जुलाई की सुबह तब सामने आया जब 32 वर्षीय अभिनेत्री की घरेलू सहायिका उनके घर पहुंची और बार - बार दस्तक देने के बावजूद किसी ने दरवाजा नहीं खोला। 

पुलिस ने बताया कि सहायिका ने एक खिड़की से अंदर झांका तो उसे प्रियंका का शव फंदे से लटका हुआ दिखा।  इसके बाद उसने पड़ोसियों को बताया और पुलिस को जानकारी दी गई। 

वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस के नए 'सूरमा' बने दिलजीत, ये रहा अब तक का कलेक्शन

प्रियंका ने तमिल टीवी के कई सीरियलों में काम किया है। उन्होंने बाहुबली फिल्म में प्रभास की मां की भूमिका निभाने वाली राम्या कृष्णन के साथ भी काम किया है। पुलिस ने बताया कि प्रियंका की मौत के मामले की जांच शुरू कर दी गई है और उनके पति से पूछताछ की जा रही है। उनकी शादी तीन साल पहले ही हुई थी। 

उन्होंने बताया कि जब कथित खुदकुशी की घटना हुई तब उनके पति घर पर नहीं थे।  प्रियंका के माता - पिता मदुरै में रहते हैं और उन्हें सूचित कर दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?