लाइव न्यूज़ :

मासूमों की हर बद्दुआ कबूल हो, 9 वर्षीय बच्ची से रेप व हत्या पर बोले सुशांत सिंह; ऋचा चड्ढा ने कहा- बलात्कारी की पहचान सार्वजनिक करें

By अनिल शर्मा | Updated: August 5, 2021 09:32 IST

इस बीच अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने भी इस मामले में सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल का ट्वीट शेयर कर ऋचा ने लिखा, "बलात्कारी की पहचान सार्वजनिक करें।"

Open in App
ठळक मुद्देऋचा चड्ढा ने दिल्ली पुलिस से "बलात्कारी का नाम लेने और उसे शर्मसार करने" के लिए कहा अभिनेता सुशांत सिंह कहा इन मासूमों की हर बद्दुआ कबूल होउर्मिला मातोंडकर ने न्याय की मांग करते हुए ट्वीट किया, "#JusticeForDelhiCanttGirl

दिल्ली में 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या को लेकर फिल्म इंडस्ट्री के कई सदस्यों ने सोशल मीडिया पर गुस्सा जाहिर किया है। अभिनेत्री स्वरा भास्कर, जो अपनी मुखर प्रवृत्ति के लिए प्रचलित हैं, ने हाल की क्रूर घटना की निंदा की है। स्वरा भास्कर ने ट्वीट कर ये सवाल किया कि आखिर ये घिनौने अपराध कब रुकेंगे। उन्होंने लिखा-'शर्मनाक, औरतों और बच्चियों के प्रति होने वाले ये धिनौने अपराध आखिर कब रुकेंगे?

वहीं इस बीच अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने भी इस मामले में सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल का ट्वीट शेयर कर ऋचा ने लिखा, "बलात्कारी की पहचान सार्वजनिक करें।" स्वरा ने कहा, "औरतों-बच्चियों पर होने वाले...ये अमानवीय अपराध कब रुकेंगे?"

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में दिल्ली छावनी के पास एक श्मशान के एक पुजारी और तीन पुरुष कर्मचारियों द्वारा युवती के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई, जिन्होंने रविवार को कथित तौर पर बिना किसी की सहमति के उसके शरीर का अंतिम संस्कार कर दिया।अभिनेत्री से नेता बनीं उर्मिला मातोंडकर ने बच्ची के लिए न्याय की मांग करते हुए ट्वीट किया, "#JusticeForDelhiCanttGirl। अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने दिल्ली पुलिस से "बलात्कारी का नाम लेने और उसे शर्मसार करने" के लिए कहा।

#JusticeForDelhiCanttGirl।"

इन मासूमों की हर बद्दुआ कबूल होः सुशांत सिंह

वहीं अभिनेता सुशांत सिंह ने एक छोटी चलती कविता लिखी। सुशांत सिंह ने लिखा- 'रहे होंगे महान कभी, आज हम भी विभत्स हैं। अपने बच्चों को खाने वाला आदमखोर समाज है। नास्तिक हूं पर आज फरियाद करूंगा, इन मासूमों की हर बद्दुआ कबूल हो।' #JusticeForDelhiCanttGir,"  

स्वरा ने इस बाबत एक और ट्वीट किया और घटना को अपराध, असमानता और अराजकता की भयावह (कुत्सित) अभिव्यक्ति (प्रदर्शन) बताया। स्वरा भास्कर ने ट्वीट किया- 9 साल की बच्ची के साथ रेप, हत्या और उसकी लाश का जबरनअंतिम संस्कार! वह दलित है। बलात्कारी एक पुजारी था .. राष्ट्रीय राजधानी में .. यह अपराध, असमानता और अराजकता की अधिक स्पष्ट और भयानक( घिनौनी) अभिव्यक्ति है ?! क्या मुझे 2012 दिसंबर की नाराजगी याद आ रही है??

टॅग्स :ऋचा चड्ढास्वरा भाष्करउर्मिला मार्तोडकरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!