लाइव न्यूज़ :

सुष्मिता सेन का ब्रायफ्रेंड के साथ किया अनोखा वर्कआउट, वायरल तस्वीर में दिखी अच्छी बोन्डिंग

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 18, 2019 14:34 IST

पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं

Open in App

पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं. वह खुद से करीब 15 साल छोटे सुपरमॉडल रोहमन शॉल के साथ रिलेशनशिप में हैं और अपने इस प्यारे से रिश्ते को दुनिया से छुपाने के बजाय वह इसका खुलकर इजहार करती दिख रही हैं.

पिछले कई दिनों से सुष्मिता, रोहमन के साथ अपनी एक से बढ़कर एक तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रही हैं. पिछले दिनों दोनों सेक्सी योगा करते नजर आए थे और अब सुष्मिता ने इंस्टाग्राम पर जो लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है, उसमें दोनों अनोखा वर्कआउट करते दिख रहे हैं. इस तस्वीर को काफी पसंद किया जा रहा है और महज कुछ घंटों के भीतर इसे 1 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं.

इस तस्वीर में रोहमन शॉल पीठ के बल लेटे हुए हैं और सुष्मिता सेन को घुटनों और हाथों के बल पर उठाए हुए नजर आ रहे हैं. तस्वीर में दोनों का बैलेंस कमाल का है. इससे दोनों के बीच की बॉन्डिंग भी साफ दिख रही है.

इस तस्वीर के साथ सुष्मिता ने कैप्शन में लंबा चौड़ा मैसेज भी लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा है कि यह एक संतुलन, विश्वास, प्रामाणिकता और परस्पर सम्मान का तरीका है. सुष्मिता ने यह भी लिखा कि उन्हें अपनी जान के साथ वर्कआउट करना बहुत पसंद है.

टॅग्स :सुष्मिता सेन
Open in App

संबंधित खबरें

टीवी तड़कामुनव्वर फारूकी संग दिखीं सुष्मिता सेन की बेटी, एक ही कार में थे सवार; वीडियो देख फैन्स चौंके

बॉलीवुड चुस्कीAarya 3 Trailer: 'आर्या 3' का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज, सुष्मिता के एक्शन से भरपूर, जानें रिलीज डेट और ओटीटी

बॉलीवुड चुस्कीTaali Trailer: सुष्मिता सेन की वेब सीरीज 'ताली' का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज

बॉलीवुड चुस्कीTaali Teaser: सुष्मिता सेन की फिल्म 'ताली' का टीजर हुआ रिलीज, ट्रांसजेंडर बनीं एक्ट्रेस

बॉलीवुड चुस्कीWeb Series Taali Motion Poster: सुष्मिता सेन बनीं ट्रांसजेंडर, 'ताली' का मोशन पोस्टर रिलीज

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?