लाइव न्यूज़ :

Sushmita Sen: सुष्मिता सेन ने शेयर किया वीडियो, ललित मोदी ने कहा-सर्दीनिया में हॉट दिख रही हो, देखें

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 6, 2022 20:51 IST

Sushmita Sen: 'मैं हूं ना' अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक क्लिप पोस्ट की जिसमें वह भूमध्य सागर में गोता लगाते हुए दिखाई दे रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी ने इस पोस्ट पर कमेंट किया है। बॉलीवुड अभिनेत्री एवं पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन के साथ अपने प्रेम संबंधों की पुष्टि की।

Sushmita Sen: अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने सोशल मीडिया पर सर्दीनिया में अपनी छुट्टियों का एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्हें डुबकी लगाते हुए देखा जा सकता है। पोस्ट पर सुष्मिता के बॉयफ्रेंड, बिजनेसमैन ललित मोदी ने कमेंट सेक्शन में प्यार की बौछार की।

'मैं हूं ना' अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक क्लिप पोस्ट की जिसमें वह भूमध्य सागर में गोता लगाते हुए दिखाई दे रही हैं। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सेन ने इस वीडियो के साथ लिखा है कि एक सीध में रहो, रुकें, सांस लें...जाने दें! समर्पण का यही पाठ सीखा है। मैं भूमध्य सागर के गद्दीदार आलिंगन का अनुभव करती हूं !! जहां जीवन में गहराई है...।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी ने इस पोस्ट पर कमेंट किया है। लिखा है कि सर्दीनिया में हॉट दिख रही हो। मोदी ने बॉलीवुड अभिनेत्री एवं पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन के साथ अपने प्रेम संबंधों की पुष्टि की। लंदन में रह रहे ललित मोदी ने अपने आधिकारिक टि्वटर हैंडल पर सुष्मिता के साथ कुछ तस्वीरें साझा कर अपने संबंधों की पुष्टि की।

ललित मोदी (56) ने टि्वटर पर लिखा, "एक बेहद व्यस्त वैश्विक दौरे के बाद वापस लंदन लौटा हूं... मैं अपनी प्रेमिका सुष्मिता सेन के साथ एक नए जीवन की शुरुआत करने जा रहा हूं। इसे लेकर मैं बेहद उत्साहित हूं।" ललित मोदी के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर सुष्मिता के साथ उनकी शादी होने के कयास लगाए जाने लगे।

इसके बाद कारोबारी ने एक अन्य ट्वीट में स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि वे दोनों अभी केवल ‘रिलेशलशिप’ में हैं और शादी नहीं की है। लेकिन एक दिन शादी भी कर लेंगे। गौरतलब है कि आईपीएल से जुड़े कई विवादों के बाद ललित मोदी 2010 से ही लंदन में रह रहे हैं। 

टॅग्स :सुष्मिता सेनIPLललित मोदीहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

क्रिकेट24 गेंद, 4 चौके, 39 रन और 2 विकेट, कमाल का प्रदर्शन, प्लेयर ऑफ द मैच के साथ नीतिश कुमार रेड्डी ने किया धमाल

क्रिकेटSRH का तूफान, KKR को 65 रन से हराकर मचाया धमाल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल