सुशांत सुसाइड केस: मुंबई पुलिस ने पटना पुलिस संग की बदसलूकी! सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

By मनाली रस्तोगी | Published: August 1, 2020 07:07 PM2020-08-01T19:07:29+5:302020-08-01T19:07:29+5:30

सुशांत सुसाइड केस में बिहार पुलिस की एक टीम मुंबई पहुंची है, जहां मुंबई पुलिस उसका सपोर्ट नहीं कर रही है। ऐसे में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें मुंबई पुलिस बिहार पुलिस बदसलूकी करती हुई नजर आई।

Sushant Suicide Case: Mumbai Police misbehaves with Patna Police! Video going viral on social media | सुशांत सुसाइड केस: मुंबई पुलिस ने पटना पुलिस संग की बदसलूकी! सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

सुशांत सुसाइड केस: मुंबई पुलिस ने पटना पुलिस संग की बदसलूकी! सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

Highlightsसुशांत 14 जून को अपने अपार्टमेंट में फांसी से लटके मिले थेहाल ही में सुशांत के पिता केके सिंह की पटना में रिया चक्रवती, उनके परिवार के सदस्यों और छह अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित 'आत्महत्या के लिए उकसाने' के मामले की जांच के लिए बिहार पुलिस की एक विशेष टीम मुंबई में जांच करने पहुंची है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मुंबई पुलिस बिहार पुलिस के साथ बदसलूकी करती हुई नजर आ रही है। वहीं, वीडियो देख यूजर्स मुंबई पुलिस के इस बर्ताव से बिल्कुल खुश नहीं हैं।

बता दें, ये खबरें तो पहले ही सामने आ रही थीं कि बिहार पुलिस को मुंबई में बिल्कुल भी सपोर्ट नहीं मिल रहा है। हालात तो अब ऐसे हो गए हैं कि बिहार की पुलिस टीम को मुंबई पुलिस ने एक गाड़ी तक उपलब्ध नहीं कराई है, जिसके कारण वो पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर निर्भर हैं। ऐसे में इस वीडियो के सामने आने से मुंबई पुलिस सवालों के घेरे में आ गई है। वीडियो में मीडियाकर्मी बिहार पुलिस की टीम के अधिकारी से सवाल पूछते नजर आ रहे हैं। ऐसे में मुंबई पुलिस उस अधिकारी को धक्का देते हुए गाड़ी में बंद करती हुई दिखाई दी, जिसपर पत्रकारों ने आवाज भी उठाई।

गौरतलब है कि सुशांत 14 जून को अपने अपार्टमेंट में फांसी से लटके मिले थे। तब से मुंबई पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। वहीं, हाल ही में सुशांत के पिता केके सिंह की पटना में रिया चक्रवती, उनके परिवार के सदस्यों और छह अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर केस को पटना से मुंबई ट्रांसफर करने की मांग की थी। बता दें, सुशांत के परिवार ने रिया पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगाए हैं।

Web Title: Sushant Suicide Case: Mumbai Police misbehaves with Patna Police! Video going viral on social media

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे