लाइव न्यूज़ :

'दाल में काला नहीं, बल्कि पूरी दाल ही काली है', सुशांत के एक्टिंग कोच का फूटा र‍िया चक्रवर्ती पर गुस्सा

By अमित कुमार | Updated: August 25, 2020 08:13 IST

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में जांच एजेंसी ने सुशांत के कुक नीरज को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। सीबीआई के अधिकारी कुक से लगातार डिटेल्स में पूछताछ कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत को एक्टिंग सीखा चुके और सोन चिड़िया फिल्म में साथ काम करने वाले राम नरेश दिवाकर ने एक्टर को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया है। नरेश दिवाकर ने कहा कि सुशांत ऐसे इंसान बिल्कुल नहीं थे कि वह इस तरह का कदम उठाए।सुशांत का डिप्रेशन में होने का सवाल नहीं उठता, वह परिस्थितियों को अच्छी तरह से मैनेज करना जानते थे।

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में सीबीआई की टीम सुशांत की मौत वाले दिन उनके बांद्रा स्थित फ्लैट में मौजूद हाउस स्टाफ और दोस्त सिद्धार्थ पिठानी से पूछताछ कर रही है। इन दोनों से की गई बातचीत के दौरान कई ऐसी बातें निकलकर सामने आईं हैं जिस पर अब तक किसी का ध्यान नहीं गया था। वहीं सीबीआई के सूत्रों की मानें तो कुक और सुशांत के दोस्त के बयान में काफी अंतर दिखाई दे रहा है। 

वहीं सुशांत को एक्टिंग सीखा चुके और सोन चिड़िया फिल्म में साथ काम करने वाले राम नरेश दिवाकर ने एक्टर को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया है। आज तक इंडिया टुडे से बातचीत के दौरान नरेश दिवाकर ने सुशांत की आत्महत्या को मर्डर बताया। नरेश दिवाकर ने कहा कि सुशांत ऐसे इंसान बिल्कुल नहीं थे कि वह इस तरह का कदम उठाए। सुशांत को मैं काफी करीब से जानता था। 

डिप्रेशन की वजह से मौत को गले लगाने वाले इंसान नहीं थे सुशांत

अपनी बात को आगे जारी रखते हुए नरेश दिवाकर ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान वो नार्मल रहता था। वो एक तेज तर्रार लड़का था, जो साइंस की बात करता था। मैंने उसे एक्टिंग सिखाई और उसने मुझे साइंस सीखा दिया। सुशांत का डिप्रेशन में होने का सवाल नहीं उठता, वह परिस्थितियों को अच्छी तरह से मैनेज करना जानते थे। 

दाल में काला नहीं, बल्कि पूरी दाल ही काली है

नरेश दिवाकर ने कहा, 'ये जब से नया गैंग(सिद्धार्थ पिठानी, रिया चक्रवर्ती और बाकी सब) उसके साथ जुड़ा तब से मेरी बातचीत बंद हो गई थी। यहां दाल में काला नहीं, बल्कि पूरी दाल ही काली है।' नरेश दिवाकर के अलावा भी कई लोग सुशांत की हत्या का शक पहले ही जता चुके हैं। बता दें कि सीबीआई की टीम अब एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार से जुड़े लोगों, सुशांत के पूर्व मैनेजर, उनके घर पर काम करने वाले लोगों से पूछताछ करेगी। सुशांत की मौत के दिन मौके पर मौजूद रहे सभी लोगों के बयान फिर से दर्ज किए जाएंगे। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतरिया चक्रवर्तीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!