लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' ने बनाया नया रिकॉर्ड, IMDb पर मिली अब तक की टॉप रेटिंग

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 25, 2020 10:45 IST

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) और संजना सांघी (Sanjana Sanghi) स्टारर फिल्म 'दिल बेचारा' (Dil Bechara) ने सभी को पछाड़ते हुए IMDb पर सबसे ज्यादा रेटिंग का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देमुकेश छाबड़ा ने फिल्म में सभी किरदारों की भावनाओं को फैंस के सामने परोसने की पूरी और अच्छी कोशिश की हैफिल्म में सैफ अली खान ने कैमियो रोल किया हैं, लेकिन फैंस को वो भी काफी पसंद आयासुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म देखकर फैंस काफी भावुक हो गए

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) और संजना सांघी (Sanjana Sanghi) स्टारर फिल्म 'दिल बेचारा' (Dil Bechara) रिलीज हो चुकी है। ये सुशांत की आखिरी फिल्म है। वहीं, फैंस के साथ फिल्म क्रिटिक्स को भी फिल्म काफी पसंद आई। मालूम हो, फिल्म का प्रीमियर 24 जुलाई को शाम 7:30 बजे डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर किया गया था। वहीं, अब फिल्म को IMDB रेटिंग मिल गई है। फिल्म को 10 में से 9.8 रेटिंग मिली है, जोकि बेहतरीन है। ऐसे में ये अब तक की टॉप रेटिंग है। 

मुकेश छाबड़ा ने किया डेब्यू

बता दें, दिल बेचारा के के जरिए कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा (Mukesh Chhabra) ने बतौर निर्देशक बॉलीवुड में डेब्यू किया है। ये फिल्म हॉलीवुड मूवी 'द फॉल्ट इन आर स्टार्स' का हिंदी रीमेक है। वहीं, संजना सांघी ने भी इस फिल्म के जरिए लीड एक्ट्रेस के तौर पर डेब्यू किया। इस फिल्म की कहानी किजी और मैनी के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में किजी का किरदार संजना निभा रही हैं, जबकि सुशांत मैनी की भूमिका में नजर आ रहे हैं। फिल्म का म्यूजिक और डायरेक्शन बेहतरीन है। 

भावुक हुए फैंस

म्यूजिक ए आर रहमान ने दिया है। मुकेश छाबड़ा ने फिल्म में सभी किरदारों की भावनाओं को फैंस के सामने परोसने की पूरी और अच्छी कोशिश की है। फिल्म की कहानी दो ऐसे प्रेमियों पर आधारित जो कैंसर से पीड़ित हैं। सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी हर फिल्म की तरह इसमें भी बेजोड़ अदाकारी पेश की है, जिसकी हर जगह तारीफ हो रही है। सुशांत ने फिल्म में मैनी का किरदार अच्छे से निभाया है। फिल्म में सैफ अली खान ने कैमियो रोल किया हैं, लेकिन फैंस को वो भी काफी पसंद आया। वहीं, सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म देखकर फैंस काफी भावुक हो गए।

टॅग्स :दिल बेचारासुशांत सिंह राजपूतसंजना सांघीएआर रहमान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'सांप्रदायिक' बयानबाजी के बाद अब एआर रहमान ने ऑस्कर जीतने को बताया एक 'बोझ'

बॉलीवुड चुस्कीAR Rahman: भारत मेरी प्रेरणा, मेरा गुरु और मेरा घर?, मुझे माफ कर दो?, ए आर रहमान ने दी सफाई, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'घर वापसी कर लो': बॉलीवुड में काम पाने के लिए एआर रहमान को हिंदू संगठन का सुझाव, VIDEO

बॉलीवुड चुस्कीDisha Salian suicide: पुलिस ने कोर्ट में कहा-हत्या या यौन उत्पीड़न का कोई सबूत नहीं, पिता सतीश सालियान बोले- बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Anniversary: बहन श्वेता ने प्रशंसकों से उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का आग्रह किया, कहा 'वह कहीं नहीं गए हैं'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?