लाइव न्यूज़ :

सुशांत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मां ने किया खुलासा, कहा- दोनों के सुसाइड का कोई कनेक्शन नहीं

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 2, 2020 06:24 IST

सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान ने दिवंगत अभिनेता के निधन से तकरीबन एक हफ्ते पहले सुसाइड किया था। ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों के बीच कुछ कनेक्शन है, लेकिन दिशा की मां ने खुलासा किया कि ऐसा कुछ भी नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देदिशा ने सुशांत से एक हफ्ते पहले आत्महत्या की थी। इसके बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि सुशांत और दिशा के सुसाइड करने के पीछे कोई कनेक्शन है।दिशा की मां ने खुलासा किया कि दिशा कभी भी अपने काम के बारे में चर्चा नहीं करती थी और इसलिए वो ये भी नहीं जानती थीं कि दिशा सुशांत के लिए काम करती थी।

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को डेढ़ महीने से ज्यादा हो गया है। मगर अभी भी फैंस और कई सेलेब्स इस सदमे से उभर नहीं पाए हैं। मालूम हो, दिवंगत अभिनेता 14 जून को अपने अपार्टमेंट में फांसी से लटके मिले थे। तब से मुंबई पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। वहीं, अब बिहार पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है। इस बीच सुशांत सिंह की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मां का बयान सामने आया है।

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

बता दें, दिशा ने सुशांत से एक हफ्ते पहले आत्महत्या की थी। इसके बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि सुशांत और दिशा के सुसाइड करने के पीछे कोई कनेक्शन है। हालांकि, जी न्यूज़ को दिए एक इंटरव्यू में दिशा की मां ने बताया कि दोनों की मौत का कोई कनेक्शन नहीं है। दिशा की मां ने कहा कि उन्हें पता नहीं था कि दिशा सुशांत के साथ काम कर रही थी या नहीं लेकिन बाद में उन्हें इस बारे में पता चला। उन्होंने ये भी खुलासा किया कि दिशा कभी भी अपने काम के बारे में चर्चा नहीं करती थी और इसलिए वो ये भी नहीं जानती थीं कि दिशा सुशांत के लिए काम करती थी।

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी सुशांत या इंडस्ट्री से किसी से बात की है। इसको लेकर दिशा की मां ने दावा किया कि उन्हें कुछ भी पता नहीं था। उन्होंने ये भी खुलासा किया कि दिशा ने 'जज़्बा' और 'ऐ दिल है मुश्किल' जैसी फिल्मों में ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ काम किया था। दिशा की मां ने यहां तक ​​दावा किया कि उन्हें रणबीर कपूर के साथ काम करने का मौका मिला, लेकिन वह इस पर काम नहीं कर सकीं और इससे वह परेशान हो गईं। वहीं, हाल ही में सुशांत के पिता केके सिंह की पटना में रिया चक्रवती, उनके परिवार के सदस्यों और छह अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। सुशांत के परिवार ने रिया पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगाए हैं।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!