लाइव न्यूज़ :

अपनी आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' के लिए सुशांत सिंह राजपूत ने ली थी आधी फीस, जानिए एक फिल्म के लिए करते थे कितना चार्ज

By अमित कुमार | Updated: August 26, 2020 08:46 IST

सुशांत मामले में हर दिन चौंकाने वाले जानकारी सामने आ रही है। अब दिवंगत एक्टर के एक करीबी दोस्त ने खुलासा किया है कि सुशांत ने दिल 'बेचारा फिल्म' के लिए आधी फीस ही ली थी।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत फिल्म के डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा के अच्छे दोस्त थे। छाबड़ा ने ही सुशांत की पहली फिल्म की कास्टिंग की थी। सुशांत इस फिल्म के अंत में भी सभी को रुलाते हुए दुनिया को अलविदा कह देते हैं।

सुशांत सिंह राजपूत एक अच्छे अभिनेता थे और अपनी हर फिल्म के लिए करीब 6 से 8 करोड़ रु.फीस चार्ज करते थे। लेकिन उन्होंने अपनी अंतिम फिल्म 'दिल बेचारा' के लिए केवल आधे पैसे लिए थे। उन्हें 3 करोड़ से कुछ ज्यादा ही रुपए मिले थे। दरअसल, सुशांत फिल्म के डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा के अच्छे दोस्त थे। छाबड़ा ने ही सुशांत की पहली फिल्म की कास्टिंग की थी। 

बतौर निर्देशक 'दिल बेचारा' उनकी पहली फिल्म थी। जब सुशांत फिल्म करने के लिए राजी हुए तब उन्होंने देखा कि टीम को चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए उन्होंने अपनी फीस आधी घटा दी थी। दिल बेचारा को लोगों से भरपूर प्यार मिला। सुशांत की आखिरी फिल्म ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। सुशांत इस फिल्म के अंत में भी सभी को रुलाते हुए दुनिया को अलविदा कह देते हैं। 

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की जांच कर रही CBI

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में सीबीआई की टीम सुशांत की मौत वाले दिन उनके बांद्रा स्थित फ्लैट में मौजूद हाउस स्टाफ और दोस्त सिद्धार्थ पिठानी से पूछताछ कर रही है। इन दोनों से की गई बातचीत के दौरान कई ऐसी बातें निकलकर सामने आईं हैं जिस पर अब तक किसी का ध्यान नहीं गया था। वहीं सीबीआई के सूत्रों की मानें तो कुक और सुशांत के दोस्त के बयान में काफी अंतर दिखाई दे रहा है। 

रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार से होगी पूछताछ

बता दें कि सीबीआई की टीम अब एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार से जुड़े लोगों, सुशांत के पूर्व मैनेजर, उनके घर पर काम करने वाले लोगों से पूछताछ करेगी। सुशांत की मौत के दिन मौके पर मौजूद रहे सभी लोगों के बयान फिर से दर्ज किए जाएंगे। रिया के साथ-साथ सुशांत के दोस्त संदीप सिंह भी शक के घेरे में आ गए हैं। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतदिल बेचाराबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!