लाइव न्यूज़ :

भगवान शिव शंकर के बहुत बड़े भक्त थे सुशांत सिंह राजपूत, वायरल हो रहा उनका ये पुराना वीडियो

By अमित कुमार | Updated: June 21, 2020 08:55 IST

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद अब उनको लेकर तरह-तरह की बातें की जा रही है। इस बीच उनके कई पुराने वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायर हो रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले साल सुशांत ने अपने ऑफिश्यली इंस्टाग्राम अकाउंट से दो वीडियोज पोस्ट किया था।सुशांत सिंह राजपूत का एक पुराना वीडियो सामने आया है। इसमें वह भगवान शंकर की आराधना कर रहे हैं।इन वीडियोज को देखकर कहा जा सकता है कि वह भगवान शंकर के बड़े भक्त थे।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने सभी को हिला कर रख दिया है। हर कोई इस एक्टर की मौत से दुखी है और उसके ऐसा करने के पीछे की वजह तलाश रहा है। इस बीच सोशल मीडिया पर उनकी कई पुरानी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही है। फैंस उन्हें बहुत मिस कर रहे हैं और लगातार उनके पुराने वीडियो शेयर कर रहे हैं। इस बीच उनकी एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

सुशांत सिंह राजपूत का एक पुराना वीडियो सामने आया है। इसमें वह भगवान शंकर की आराधना कर रहे हैं। पिछले साल सुशांत ने अपने ऑफिश्यली इंस्टाग्राम अकाउंट से दो वीडियोज पोस्ट किया था। इन वीडियोज में सुशांत सिंह राजपूत 'महादेव शंभू... जय जय शिव शंभू...' गाते नजर आ रहे हैं। इन वीडियोज को देखकर कहा जा सकता है कि वह भगवान शंकर के बड़े भक्त थे। उन्हें जब भी अपनी भक्ति दिखाने का मौका मिलता वह भगवान की आराधना में लीन हो जाते। 

रिया चक्रवर्ती पर आत्महत्या के लिये उकसाने का आरोप

बिहार की एक अदालत में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में शनिवार को एक याचिका दायर की गई है, जिसमें उनकी पूर्व महिला मित्र रिया चक्रवर्ती पर आत्महत्या के लिये उकसाने का आरोप लगाया गया है। मुजफ्फरपुर के पताही इलाके के निवासी कुंदन कुमार ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मुकेश कुमार के समक्ष यह याचिका दायर की है, जिसपर 24 जून को सुनवाई होगी। 

केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद पहुंचे सुशांत सिंह राजपूत के घर 

केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने शुक्रवार को, दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के यहां स्थित आवास पर जा कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। प्रसाद ने राजीव नगर स्थित आवास में राजपूत के पिता के के सिंह और अन्य परिजनों से मुलाकात की। मंत्री ने मई 2019 में राष्ट्रपति भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सुशांत सिंह राजपूत के साथ हुई मुलाकात की यादें ताजा की। प्रसाद ने ट्वीट किया, “बेहद प्रतिभाशाली अभिनेता का दुर्भाग्यपूर्ण देहांत हुआ। उनके निधन से फिल्मों में रचनात्मक अभिनय की कमी महसूस की जाएगी। उन्हें और उंचाईयों को छूना था। उन्हें और आगे जाना था।” 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!