लाइव न्यूज़ :

सुशांत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर पारिवारिक वकील ने उठाए सवाल, कहा- मौत के समय का नहीं किया गया जिक्र

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 15, 2020 20:18 IST

सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के वकील ने दिवंगत अभिनेता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि सुशांत की रिपोर्ट में मौत का समय नहीं लिखा है।

Open in App
ठळक मुद्देपोस्टमार्टम रिपोर्ट में सुशांत के मौत के समय का जिक्र नहीं हैसुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने रिया, उनके परिवार के सदस्यों सहित और छह अन्य लोगों के खिलाफ उनके बेटे को कथित रूप से आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला पटना में दर्ज कराया था

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को दो महीने से ज्यादा हो रहा है। मगर अभी भी फैंस इस सदमे से बाहर नहीं निकल पाए हैं। यही नहीं, दिवंगत अभिनेता की मौत के बाद से फैंस और तमाम सेलेब्स लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। इस बीच दिवंगत अभिनेता के फैमिली वकील विकास सिंह ने उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल खड़े किए हैं।

सुशांत सिंह राजपूत की फैमिली के वकील विकास सिंह का कहना है, 'जो पोस्टमार्टम रिपोर्ट मैंने देखी है, उसमें मौत के समय का जिक्र नहीं है जो कि महत्वपूर्ण जानकारी है। क्या उसे मारने के बाद लटकाया गया था या उसकी मौत फांसी से हुई थी, जिसके बारे में मौत के समय पता लगाया जा सकता था।' बता दें, सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह (74) ने रिया, उनके परिवार के सदस्यों सहित और छह अन्य लोगों के खिलाफ उनके बेटे को कथित रूप से आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला पटना में दर्ज कराया था। 

वहीं, बिहार सरकार की सिफारिश के बाद केंद्र सरकार ने सीबीआई जांच की मंजूरी दे दी थी। इसके बाद सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती व उनके परिवार के अलावा सैमुअल मिरांडा, श्रुति मोदी और अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 306, 341, 342, 420, 406 और 506 के तहत एफआईआर दर्ज की थी। मगर सुप्रीम कोर्ट में मामला मुंबई-पटना के अधिकार क्षेत्र में फंसा है।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?