लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत की वो ख्वाहिश जो अब रह गई अधूरी, भांजी के साथ करना चाहते थे यह काम

By अमित कुमार | Updated: August 11, 2020 08:23 IST

आम आदमी से लेकर फ़िल्मी हस्तियां भी सुशांत सिंह राजपूत की मौत को भुला नहीं पा रहे हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर सुशांत संग गुजारे लम्हों की तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे सुशांत की भांजी मल्लिका ने एक्टर की एक ख्वाहिश के बारे में जिक्र किया है जो सुशांत के जाने के साथ ही अधूरी रह गई। सुशांत के परिवार वालों से लेकर उनके फैंस तक उनके जाने का गम आज भी सता रहा है। सुशांत की मौत के बाद से ही उनके इस कदम की वजह को तलाशा जा रहा है।

सुशांत सिंह राजपूत के निधन को करीब दो महीने बीच चुके हैं। 14 जून को एक्टर ने आत्महत्या कर अपनी जिंदगी का अंत कर दिया था। सुशांत की मौत के बाद से ही उनके इस कदम की वजह को तलाशा जा रहा है। लेकिन अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि एक्टर ने यह कदम आखिर किस कारण उठाया। वहीं सुशांत के परिवार वालों से लेकर उनके फैंस तक उनके जाने का गम आज भी सता रहा है। 

परिवार का हर सदस्य उनकी यादों को फैंस के साथ शेयर करता रहता है। अब सुशांत की भांजी मल्लिका ने एक्टर की एक ख्वाहिश के बारे में जिक्र किया है जो सुशांत के जाने के साथ ही अधूरी रह गई। सुशांत सिंह राजपूत की भांजी मल्लिका सिंह ने अपने नए सोशल मीडिया पोस्ट में सुशांत को खगोल विज्ञान (एस्ट्रोनोमी) से कितना प्यार था इस बारे में खुलासा किया है। 

सुशांत को एस्ट्रोनोमी से था प्यार

मल्लिका ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर लिखा, 'जब मैंने मामू को बताया कि मैं एस्ट्रोनॉमी क्लास लेने का प्लान कर रही हूं तो उन्होंने कहा था कि वह मेरे साथ इस क्लास में जाएंगे। अब मैं उनकी याद में इसकी अच्छे से पढ़ाई करुंगी।' बता दें सुशांत ने चंद्रमा पर जमीन भी खरीदी थी, जिसे वह अपने मुंबई स्थित घर से दूरबीन के जरिए देखा करते थे। सुशांत इसे अपने दोस्तों को भी अक्सर दिखाया करते थे। 

परिवार संग बेहद खुश थे सुशांत सिंह राजपूत

बांद्रा स्थित केपरी हाइट्स बिल्डिंग की 15वीं मंजिल वाले फ्लैट (मोंट ब्लॉक से पहले वाला घर) में की गई पूजा के दौरान सुशांत काफी खुश थे। पंडित गोविंद के मुताबिक, इस पूजा में सुशांत, उनकी बहन मीतू सिंह और पति, कुछ अन्य लोग, उनके स्टाफ के सदस्य शामिल हुए थे। पूरा परिवार बहुत खुश था। इसमें सुशांत बहुत खुश नजर आ रहे थे। पंडित के मुताबिक सुशांत इस दौरान किसी तरह से परेशान नहीं नजर आ रहे थे।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच