आखिरी बार मैनेजर की मौत पर सुशांत ने कही थी दिल की बात, 4 दिन पहले एक्टर का छलका था दर्द
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: June 14, 2020 03:23 PM2020-06-14T15:23:08+5:302020-06-14T15:23:08+5:30
हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर की मौत हो गई थी। सुशांत सिंह की पूर्व मैनेजर रहीं दिशा सालियान का सोमवार रात मुंबई में निधन हो गया था। इस पर एक्टर ने
फिल्म एम एस धोनी के अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने आत्महत्या कर ली है। उन्होंने अपने बांद्रा स्थित घर पर फांसी लगाकर जान दे दी। मुंबई पुलिस मौके पर जांच के लिए पहुंची है। सुशांत के आत्महत्या की वजह अभी सामने नहीं आई है। सुशांत के नौकर ने पुुलिस को उनके आत्महत्या की जानकारी दी।
हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर की मौत हो गई थी। सुशांत सिंह की पूर्व मैनेजर रहीं दिशा सालियान का सोमवार रात मुंबई में निधन हो गया था। दिशा सालियान ने सुसाइड की थी या किसी ने उनकी हत्या की थी, इस बात का पचा अभी नहीं चल पाया है।
इस पर खुद सुशांत सिंह राजपूत ने भी अफसोस जाहिर किया था। सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान काफी समय तक एक-दूसरे के साथ काम किया था। दोनों के बीच बॉन्डिंग भी काफी अच्छी थी। दिशा सालियान की मौत पर सुशांत सिंह राजपूत ने लिखा, "ये बहुत दुखद खबर है। दिशा के परिवार और दोस्तों को मेरी सांत्वना। ईश्वर तुम्हारी आत्मा को शांति दे।"
सुशांत सिंह राजपूत की ये इंस्टा स्टोरी काफी तेजी से वायरल हुई थी। अब खुद एक्टर ने भी आत्महत्या कर ली है। सुशांत के निधन से हर कोई सक्ते में है। लोगों को भरोसा नहीं हो रहा है कि सुशांत अब हमारे बीच नहीं है।