लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत की याद में परिवार ने पटना में किया प्रेयर मीट का आयोजन, देखें वीडियो

By अमित कुमार | Updated: June 22, 2020 11:15 IST

सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर से उनके परिवार वालों को गहरा सदमा लगा है। सुशांत के पिता ने अपना इकलौता बेटा और बहनों ने अपने एक मात्र भाई खो दिया।

Open in App
ठळक मुद्दे“काई पो चे”, “एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी”, “छिछोरे” जैसी फिल्मों में काम करने वाले सुशांत सिंह राजपूत पिछले कुछ समय से डिप्रेशन में चल रहे थे। सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर ने उनके परिवार को भी तोड़कर रख दिया है। रविवार को पटना में सुशांत के घर पर उनके परिवार ने प्रेयर मीट रखकर एक्टर को अंतिम विदाई दी।

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत अब हमारे बीच नहीं रहे। 14 जून को एक्टर ने बांद्र स्थित अपने घर में आखिरी सांस ली। इस घटना की जानकारी मिलते ही फिल्म उद्योग एवं उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई।  “काई पो चे”, “एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी”, “छिछोरे” जैसी फिल्मों में काम करने वाले सुशांत सिंह राजपूत पिछले कुछ समय से डिप्रेशन में चल रहे थे। 

सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर ने उनके परिवार को भी तोड़कर रख दिया है। सुशांत के फैंस और फैमिली अभी तक सदमे में हैं। इस बीच रविवार (21 जून) को सुशांत के लिए परिवार ने शोक सभा का आयोजन किया। रविवार को पटना में सुशांत के घर पर उनके परिवार ने प्रेयर मीट रखकर एक्टर को अंतिम विदाई दी। सोशल मीडिया पर सुशांत के प्रेयर मीट की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। सुशांत के फैंस भी कमेंट बॉक्स में एक्टर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने एक्टर को दी श्रद्धांजलि

इससे पहले केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के यहां स्थित आवास पर जा कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। प्रसाद ने राजीव नगर स्थित आवास में राजपूत के पिता के के सिंह और अन्य परिजनों से मुलाकात की। मंत्री ने मई 2019 में राष्ट्रपति भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सुशांत सिंह राजपूत के साथ हुई मुलाकात की यादें ताजा की।

सुशांत सिंह राजपूत के इंस्ट्राग्राम अकाउंट को ‘यादगार’ श्रेणी में डाला गया

सुशांत सिंह राजपूत की यादों से उनके चाहने वाले इंस्टाग्राम पर जुड़े रह सकेंगे क्योंकि इस प्लेटफॉर्म ने उनके खाते को ‘यादगार’ श्रेणी में डाल कर उसके साथ दी गई जानकारी में ‘रिमेम्बरिंग’ लिखा गया है। उनके असामयिक निधन के कुछ दिन बाद ही इंस्टाग्राम ने उनके खाते पर दी गई जानकारी में “रिमेम्बरिंग” जोड़ उसे ‘यादगार’ श्रेणी में डाल दिया। यादगार श्रेणी का आशय किसी के जाने के बाद उसकी यादों को इस खाते में संजो कर रखना है। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच