लाइव न्यूज़ :

जानिए क्यों सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त सैमुअल हाओकिप को मिली धमकी?, दर्ज कराई FIR

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 10, 2020 12:26 IST

सुशांत सिंह राजपूत के एक्स-फ्लैटमेट और दोस्त सैमुअल हाओकिप को इंस्टाग्राम पर धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने यूजर के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है।

Open in App
ठळक मुद्दे सैमुएल सुशांत के साथ ही रहते थे अब उनको धमकियां मिल रही हैं और उन्होंने एक सोशल मीडिया यूजर के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से एक्टर के कई दोस्त सुर्खियों में आए। सुशांत के दोस्त सैमुअल हाओकिप इन दिनों छाए हुए हैं। सैमुएल सुशांत के साथ रहते थे और उन्होंने सुशांत और सारा के रिश्ते का सच भी सभी को बताया था।अब उनको धमकियां मिल रही हैं और उन्होंने एक सोशल मीडिया यूजर के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। 

ऐसे में धमकी मिलके के कारण सैमुअल ने इससे जुड़ा स्क्रीनशॉट और कम्प्लेंट की कॉपी भी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट की है। इससे साफ हो रहा है कि उनको धमकी दी जा रही हैं।

दरअसल सुशांत के एक फैन ने सैमुअल को इंस्टाग्राम पर डायरेक्ट मेसेज किया। इस मेसेज में लिखा था, शपक्ष लेकर कहता हूं कि तुम्हें पछताने का वक्त भी नहीं मिलेगा। आत्महत्या के लिए तैयार हो जाओ, तुम्हें भले ही माफिया ने बचा लिया हो, लेकिन दुनिया के बदले की ताकत से नहीं बचोगे!! ये मत भूलो कि शक्तिशाली डार्क वेब हैकर्स हमारा साथ दे रहे हैं।

वहीं, इस पर सैमुअल ने जवाब दिया है, मैं IPC और IT Act 2013 के तहत तुम्हारे और तुम्हारे IP अड्रेस के खिलाफ FIR दर्ज करवा रहा हूं। इस पर उस यूजर ने लिखा है, तुम मेरे और सारे SSR वॉरियर्स के खिलाफ जो ऐक्शन लेना चाहते हो ले लो नीच, गद्दार। इससे तुम्हारा खतरा और भी बढ़ जाएगा।

सुशांत सिंह केस में अब फिर से नया मोड़ आ गया है। सुशांत केस पर एम्स के डॉक्टर्स का कहना है कि एक्टर ने सुसाइड ही की है। जिसके बाद से कई तरह के सवाल किए जा रहे हैं। वहीं ड्रग्स केस में जेल की हवा खा रहीं रिया चक्रवर्ती को भी जमानत मिल गई है। ऐसे में अब सीबीआई के ऊपर सब कुछ है लेकिन जहां तक ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि ये मर्डर का मामला नहीं है।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!