लाइव न्यूज़ :

जब सुशांत सिंह राजपूत ने सलमान खान के गाने पर किया था जमकर डांस, ताली बजाने को मजबूर हो गए थे ऋषि कपूर

By अमित कुमार | Updated: June 21, 2020 13:11 IST

टीवी की दुनिया से बॉलीवुड तक अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वाले सुशांत सिंह राजपूत एक शानदार डांसर भी थे। उन्होंने झलक दिख ला जा सीजन 4 में हिस्सा भी लिया था।

Open in App
ठळक मुद्देआत्महत्या करने की पीछे की वजह जानने में पुलिस भी लगातार जुटी हुई है। सुशांत सिंह राजपूत इस वीडियो में पूरी तरह से सलमान खान की कॉपी करते दिखाई दे रहे हैं।वीडियो में ऋषि कपूर, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह सुशांत का परफॉर्मेंस देखकर तालियां बजाते दिखाई दे रहे हैं।

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनकी पुरानी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही है। सुशांत ने बेहद कम समय में अपनी एक खास पहचान बनाई थी। सुशांत सिंह राजपूत के निधन किस कारण हुआ यह वजह अभी साफ नहीं हो सकी है। आत्महत्या करने की पीछे की वजह जानने में पुलिस भी लगातार जुटी हुई है। 

इस बीच सुशांत सिंह राजपूत का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह सलमान खान के गाने 'ओ ओ जाने जाना' पर डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में ऋषि कपूर, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह सुशांत का परफॉर्मेंस देखकर तालियां बजाते दिखाई दे रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत इस वीडियो में पूरी तरह से सलमान खान की कॉपी करते दिखाई दे रहे हैं। फैंस इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं।

14 जून को एक्टर ने किया था आत्महत्या

34 वर्षीय अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का शव पुलिस को रविवार (14 जून) को मुंबई के बांद्रा स्थित उनके अपार्टमेंट में मिला। पश्चिमी क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मनोज शर्मा ने बात करते हुए कहा था, ''उनका (सुशांत सिंह राजपूत) शव रविवार बांद्रा स्थित उनके आवास पर फंदे से लटका मिला। हम जांच कर रहे हैं।'' मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

'किस देश में है मेरा दिल' नाम के सीरियल से हुआ था डेब्यू

सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी 1986 को बिहार के पटना में हुआ था, उन्होंने 14 जून 2020 को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत ने टीवी इंडस्ट्री से एक्टिंग की शुरुआत करने के बाद बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई थी। उन्होंने सबसे पहले 'किस देश में है मेरा दिल' नाम के सीरियल से डेब्यू किया था और एकता कपूर के सीरियर पवित्र रिश्ता से उन्हें पहचान मिली थी।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच