लाइव न्यूज़ :

ड्रग्स केस में सुशांत राजपूत के पूर्व फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी की जमानत याचिका कोर्ट ने की खारिज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 12, 2021 10:28 IST

गौरतलब है कि पिछले साल 14 जून को सिद्धार्थ पिठानी ही पहले व्यक्ति थे जिन्होंने सुशांत को मृत अवस्था में देखा था और उनके मृत शरीर को पंखे से उतारा था। मामले में सुशांत सिहं राजपूत की दोस्‍त रिया, उनके भाई शौविक और सैमुअल मिरांडा और दीपेश सावंत समेत बाकी स्‍टाफ मेंबर्स को एनसीबी ने गिरफ्तार किया था। 

Open in App
ठळक मुद्दे एनसीबी ने इस साल 28 मई को सिद्धार्थ पिठानी को हैदराबाद से गिरफ्तार किया थाजून में शादी के लिए पिठानी को परोल मिली थीसिद्धार्थ पिठानी ही वह पहले व्यक्ति थे जिन्होंने सुशांत सिंह को मृत अवस्था में देखा था

मुंबईः यहां की विशेष एनडीपीएस अदालत ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैटमेट रह चुके सिद्धार्थ पिठानी को ड्रग्स से जुड़े एक केस में जमानत देने से बुधवार को इनकार कर दिया। पिठानी के वकील तारक सैय्यद ने इसकी पुष्टि की। गौरतलब है कि एनसीबी ने इस साल 28 मई को पिठानी को हैदराबाद से गिरफ्तार किया था। जून में शादी के लिए पिठानी को परोल मिली थी।

नारकोटिक्‍स कंट्रोल ब्‍यूरो (NCB) के जोनल डायरेक्‍टर समीर वानखेड़े ने के मुताबिक कोर्ट ने याचिका को खारिज कर दिया क्‍योंकि कोर्ट को उसमें कोई योग्‍यता नजर नहीं आई। वहीं जमानत अर्जी में कहा गया है कि उनके पास कभी भी कोई मादक पदार्थ नहीं पाया गया और मादक पदार्थों की तस्करी में उनके शामिल होने का कोई संकेत नहीं मिला।

इससे पहले भी पिठानी की याचिका खारिज की गई थी लेकिन 25 जून को शादी के लिए उन्‍हें पुलिस कस्‍टडी से बाहर रहने की अनुमति मिल गई थी। जिसके बाद पिठानी ने 2 जुलाई को कोर्ट सरेंडर किया था।

गौरतलब है कि पिछले साल 14 जून को पिठानी ही पहले व्यक्ति थे जिन्होंने सुशांत को मृत अवस्था में देखा था और उनके मृत शरीर को पंखे से उतारा था। मामले में सुशांत सिहं राजपूत की दोस्‍त रिया, उनके भाई शौविक और सैमुअल मिरांडा और दीपेश सावंत समेत बाकी स्‍टाफ मेंबर्स को एनसीबी ने गिरफ्तार किया था। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!