लाइव न्यूज़ :

क्या सच में ड्रग्स का सेवन करते थे सुशांत सिंह राजपूत? पूर्व असिस्टेंट अंकित आचार्य ने किया बड़ा खुलासा

By अमित कुमार | Updated: August 27, 2020 09:16 IST

सुशांत ने आत्महत्या जैसा खतरनाक कदम क्यों उठाया इस बात की जांच की जा रही है। इस मामले में अब ड्रग्स का नया एंगल शामिल हो गया है, जिसकी जांच की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत के पूर्व असिस्टेंट अंकित आचार्य ने इस मामले पर अपना बयान दिया है। अंकित आचार्य ने बताया है कि उनके रहते सुशांत सिंह राजपूत ने कभी ड्रग्स का सेवन नहीं किया। सुशांत को किसी तरह की कोई बुरी आदत नहीं थी।

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में लगातार कई खुलासे हो रहे हैं। रिया चक्रवर्ती के वॉट्सऐप चैट से यह खबर सामने आई थी कि रिया चक्रवर्ती ड्रग्स डीलरों के संपर्क में थीं। वहीं ऐसा खबरें भी आईं कि सुशांत को ड्रग्स लेने की लत थी और रिया उन्हें इस लत से बाहर निकालने की कोशिश कर रही थीं। इस बात में कितनी सच्चाई है इसकी जांच-पड़ताल की जा रही है। 

इस बीच सुशांत के पूर्व असिस्टेंट अंकित आचार्य ने इस मामले पर अपना बयान दिया है। टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के अनुसार, अंकित आचार्य ने बताया है कि उनके रहते सुशांत सिंह राजपूत ने कभी ड्रग्स का सेवन नहीं किया। वह हेल्थ को लेकर काफी सजग रहते थे। प्रोटीन, कैल्शियम और विटमिन्स जैसी चीजें ही लेते थे। सुशांत को किसी तरह की कोई बुरी आदत नहीं थी। 

यूरोप ट्रिप को लेकर रिया ने किया था चौंकाने वाला खुलासा

रिया ने अपने बयान में बताया था कि यूरोप ट्रिप पर सुशांत सैटर्न (शनि) की पेंटिंग को देखकर काफी घबरा गए थे। इस पेंटिंग में सैटर्न (शनि) अपने ही बच्चे को खा रहा था। जिसे देखने के बाद सुशांत कमरे में ही कुछ मंत्रों का जांप करने लगे। हालांकि, सुशांत ऐसा क्यों कर रहे यह पूछने पर रिया को सही जवाब नहीं दे पाए और काफी परेशान नजर आए। इसके बाद सुशांत उस कमरे से चले गए और रिया और शौविक के साथ ही दूसरे कमरे में सो गए।

अंकित आचार्या ने भी कही थी सुशांत के स्वभाव बदलने की बात

इस घटना के बाद सुशांत रिया के साथ ऑस्ट्रिया में डेटॉक्स सेंटर भी गए लेकिन सुशांत को वहां भी अच्छा नहीं लग रहा था और वो वहां से लौट आए। ट्रिप से लौटने के बाद सुशांत की एनर्जी एकदम लो हो गई थी। वह ज्यादातर समय चुप रहने लगे थे। रिया से पहले सुशांत के साथ काम कर चुके गार्ड, कुक और उनके पीए अंकित आचार्या तक बता चुके हैं कि यूरोप ट्रिप से लौटने के बाद सुशांत बदल गए थे। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतरिया चक्रवर्तीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!