सुशांत मामला: अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को मुंबई पुलिस ने दी सुरक्षा, बताया है खतरा

By भाषा | Published: August 29, 2020 03:34 PM2020-08-29T15:34:43+5:302020-08-29T15:34:43+5:30

रिया ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया था जिसमें उनके पिता को उनकी इमारत परिसर के बाहर मीडिया ने घेर रखा था।

Sushant case: Mumbai Police given security to actress Riya Chakraborty | सुशांत मामला: अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को मुंबई पुलिस ने दी सुरक्षा, बताया है खतरा

सुशांत मामला: अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को मुंबई पुलिस ने दी सुरक्षा, बताया है खतरा

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच कर रही सीबीआई के कहने पर मुंबई पुलिस ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई है। रिया पर अभिनेता को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। इस संबंध में एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि सीबीआई ने शनिवार को शहर पुलिस से यह अनुरोध किया था।

सीबीआई ने रिया से उपनगर सांताक्रूज में डीआरडीओ के गेस्ट हाउस में शुक्रवार को पूछताछ की थी। अभिनेत्री से आज फिर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘केन्द्रीय जांच एजेंसी के अनुरोध पर हमने रिया को सुरक्षा मुहैया कराई है।’’

रिया ने हाल ही में एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा था कि उनके और उनके परिवार के सदस्यों को खतरा है। रिया ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया था जिसमें उनके पिता को उनकी इमारत परिसर के बाहर मीडिया ने घेर रखा था। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में पंखे से लटके मिले थे।

Web Title: Sushant case: Mumbai Police given security to actress Riya Chakraborty

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे