लाइव न्यूज़ :

सुप्रिया पाठक ने कहा, पकंज कपूर के साथ घर ढूंढते वक्त पैसों की दिक्कत हमेशा रहती थी, 'होम शांति' के बहाने पुराने दिनों को किया याद

By अनिल शर्मा | Updated: May 5, 2022 18:39 IST

सुप्रिया पाठक ने कहा कि 'मेरे ससुर कहा करते थे कि हमें किराए के घर में नहीं जाना चाहिए। होम लोन के लिए किस्तों का भुगतान करना उस घर के किराए का भुगतान करने से बेहतर है जो आपका नहीं है।'

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रिया पाठक नए वेब सीरीज होम शांति में नजर आने वाली हैंइस वेब सीरीज के बहाने उन्होंने अपने लिए घर खरीदने के दिनों को याद किया

मुंबईः सुप्रिया पाठक ने उस दौर को याद किया है जब वह पति पंकज कपूर के साथ एक सपनों का घर ढूंढ रही थी और आखिरकार एक सस्ती जगह पाने में कामयाब रहीं। गौरतलब है कि दिग्गज अभिनेत्री एक नई कहानी के साथ ओटीटी पर लौट रही हैं। सुप्रिया पाठक अपनी नई वेब सीरीज होम शांति में नजर आने वाली हैं। इसी बहाने उन्होंने अपने उस अतीत को भी याद किया जब पति पंकज कपूर के साथ वह घर खरीदने की सोच रही थीं।

सुप्रिया ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए साक्षात्कार में बताया, मुझे याद है जब मैं और पंकज जी घर ढूंढ रहे थे। हमेशा ऐसा होता था कि हमारे पास पैसों की थोड़ी कमी रहा करती थी। यह एक सतत संघर्ष था जिससे हम इतने सालों तक गुजरे। अभिनेत्री आगे बताती हैं, मेरे ससुर कहा करते थे कि हमें किराए के घर में नहीं जाना चाहिए। होम लोन के लिए किस्तों का भुगतान करना उस घर के किराए का भुगतान करने से बेहतर है जो आपका नहीं है। जब हमने कर्ज लिया तो जो भी पैसा किराए में जा सकता था, वह हमने किश्तों में चुकाया।

सुप्रिया बात को आगे बढ़ाते हुए कहती हैं कि अगर आपको घर आसानी से मिल जाएगा तो आप उसके मूल्यों को कभी नहीं समझेंगे। बकौल सुप्रिया, घर आपके लिए महत्वपूर्ण पहचान बन जाता है क्योंकि इसे पाने के लिए हम सभी संघर्ष करते हैं। अगर हम इसे आसानी से प्राप्त कर लेंगे, तो हम इसका मूल्य नहीं समझ पाएंगे। मैं और पंकज जी एक बात में विश्वास करते हैं, जब आप किसी घर में प्रवेश करते हैं तो आपको घर जैसा महसूस होना चाहिए। घर वह है जहां आपकी शांति है।

 

टॅग्स :सुप्रिया पाठकपंकज कपूरहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!