लाइव न्यूज़ :

'रामायण' के इस सीन को शूट करते समय रो पड़ा था हर शख्स, रामानंद सागर की आंखों में भी आ गए थे आंसू

By अमित कुमार | Updated: May 20, 2020 14:55 IST

रामायण ने टीवी की दुनिया में नया इतिहास लिखा था। इस पौराणिक सीरियल के सभी किरदार हो या एक्टर्स की शानदार एक्टिंग, इस सीरियल को आज भी देख कर लोग भावुक हो जाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलक्ष्मण का किरदार निभाने वाले कलाकार सुनील लहरी 'रामायण' के दोबारा प्रसारण से सबसे खुश दिखाई दे रहे हैं। वह लगातार सोशल मीडिया के जरिए लोगों के साथ अपने काम का अनुभव शेयर करते रहते हैं।

लॉकडाउन की वजह से दूरदर्शन पुराने शोज को दोबारा टीवी पर प्रसारित कर रहा है। रामानंद सागर की धारावाहिक 'रामायण' एक बार फिर टीआरपी के मामले को सबको पछाड़ते हुए सबसे आगे निकल गई। रामायण का क्रेज देखते हुए उसे दोबारा स्टार प्लस पर रिटेलीकास्ट किया जा रहा है। 'रामायण' को अब भी लोगों से वहीं प्यार मिल रहा है जो सालों पहले मिला करता था।

लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले कलाकार सुनील लहरी 'रामायण' के दोबारा प्रसारण से सबसे खुश दिखाई दे रहे हैं। वह लगातार सोशल मीडिया के जरिए लोगों के साथ अपने काम का अनुभव शेयर करते रहते हैं। लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले सुनील लहरी हर एपिसोड के बाद लोगों से उस एपिसोड से जुड़ी पुरानी बातों का जिक्र करते हैं। 

सुनील लहरी ने बताया कि कैसे एक सीन को शूट करते समय वहां मौजूद सभी लोगों की आंखों में आंसू आ गए थे। इस सीन को शूट करने के बाद रामायण की पूरी कास्ट के साथ रामानंद सागर भी खूब रोए थे। सुनील के मुताबिक जब राम के वनवास जाने के बाद राजा दशरथ का निधन का सीन शूट करना सबसे मुश्किल था। इस एपिसोड को शूट करते हुए सभी लोग भावुक होकर रोने लगे थे। 

सुनील लहरी के अलावा 'रामायण' में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल इन दिनों अपने पुराने शो की वजह से चर्चा में हैं। भगवान राम के जीवन पर आधारित “रामायण” का पहली बार दूरदर्शन पर 1987 में प्रसारण किया गया था और इसे बेहद लोकप्रियता मिली थी। इसके बाद साल 2020 में लॉकडाउन की वजह से इसका प्रसारण दोबारा किया गया।

टॅग्स :रामायणसुनील लहरीअरुण गोविलदीपिका चिखलिया
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्कीरामानंद सागर के बेटे आनंद सागर चोपड़ा का 84 वर्ष की आयु में निधन

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

भारतपूर्वी चंपारण में बन रहा विश्व का सबसे बड़ा रामायण मंदिर, 500 करोड़ की लागत, 500 सालों तक सुरक्षित,  33 फीट ऊंचा और 210 टन वजन शिवलिंग, जानें खासियत

पूजा पाठMaharishi Valmiki Jayanti 2025: कैसे राम की भक्ति में लीन महर्षि वाल्मीकि?, रामायण रचयिता की जयंती

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?