लाइव न्यूज़ :

VIDEO: विवाह का सीन शूट करने से पहले पूरी रात सो नहीं पाए थे 'रामायण' के लक्ष्मण, सालों बाद अब बताई वजह

By अमित कुमार | Updated: May 13, 2020 21:26 IST

लॉकडाउन की वजह से दूरदर्शन पर 'रामायण' को करीब 33 साल बाद दिखाया गया। इसके तुरंत बाद इसका दोबारा प्रसारण स्टार प्लस कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देलक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले सुनील लहरी हर एपिसोड के बाद लोगों से उस एपिसोड से जुड़ी पुरानी बातों का जिक्र करते हैं। 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी भी शो के फिर से प्रसारण से खुश हैं।

दूरदर्शन के बाद अब टीवी सीरियल रामायण का रिटेलिकास्ट स्टार प्लस पर किया जा रहा है। शो के दोबारा प्रसारण के बाद भी लोग इसे देखना पसंद कर रहे हैं। 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी भी शो के फिर से प्रसारण से खुश हैं। सुनील लहरी लगातार सोशल मीडिया के जरिए लोगों के साथ अपने काम का अनुभव शेयर करते रहते हैं। 

लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले सुनील लहरी हर एपिसोड के बाद लोगों से उस एपिसोड से जुड़ी पुरानी बातों का जिक्र करते हैं। पिछले एपिसोड में रामायण में चारों भाइयों (राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न) के विवाह का सीन दिखाया गया था। अब सीन को लेकर सुनील एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया है। सुनील ने बताया कि आखिर क्यों इस सीन को शूट करने से पहले वो पूरी रात सो नहीं सके थे। 

अपने ट्विटर हैंडल पर वीडियो शेयर करते हुए सुनील ने कहा, 'शादी वाले सीन से पहले सेट पर आर्टिस्ट्स की बहुत भीड़ थी। लोगों को ठहरने के लिए कमरे कम पड़ गए थे। ऐसे में मुझे अपना रूम शेयर करना पड़ा था। एक सीनियर एक्टर ने मेरे साथ रूम शेयर किया। लेकिन मैं पूरी रात उस एक्टर के कारण सो नहीं पाया। वे सीनियर डॉक्टर खर्राटे लेते थे और नींद में बात भी करते थे।' 

इससे पहले सुनील लहरी ने बताया था कि कैसे एक बार वह शूटिंग से थककर गाड़ी ड्राइव करते समय सो गए थे। दरअसल, सुनील ने इस घटना की जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट कर लोगों को दी थी। लक्ष्मण 'रामायण' की शूटिंग से जुड़ी कई बातों का जिक्र पहले भी करते रहे हैं।

टॅग्स :सुनील लहरीरामायणरामानंद सागरअरुण गोविलबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!