लाइव न्यूज़ :

हेरा फेरी 3 में कार्तिक आर्यन द्वारा अक्षय कुमार को रिप्लेस करने की अफवाहों पर सुनील शेट्टी ने लगाया विराम, जानें क्या कहा

By मनाली रस्तोगी | Updated: November 17, 2022 14:06 IST

सुनील शेट्टी ने खुलासा किया कि कार्तिक आर्यन पूरी तरह से अलग भूमिका निभाएंगे और हेरा फेरी 3 में अक्षय कुमार की जगह नहीं लेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देफैंस इस बात से काफी निराश हैं कि फिल्म 'हेरा फेरी 3' में अक्षय कुमार नहीं दिखेंगे।इससे कयासों को भी बल मिला कि कार्तिक अक्षय कुमार की जगह ले सकते हैं।फिलहाल, अब सुनील शेट्टी ने इसके बारे में बात की है।

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार फिल्म 'हेरा फेरी 3' में नजर नहीं आने वाले हैं। उन्होंने खुद बताया कि वो ये फिल्म क्यों नहीं कर रहे हैं। खास बात ये है कि इस फिल्म में सुनील शेट्टी और परेश रावल के अलावा कार्तिक आर्यन भी नजर आने वाले हैं। हालांकि, फैंस इस बात से काफी निराश हैं कि फिल्म 'हेरा फेरी 3' में अक्षय कुमार नहीं दिखेंगे। इससे कयासों को भी बल मिला कि कार्तिक अक्षय कुमार की जगह ले सकते हैं। 

फिलहाल, अब सुनील शेट्टी ने इसके बारे में बात की है। सुनील शेट्टी ने स्पष्ट किया कि हेरा फेरी 3 में कार्तिक अक्षय कुमार की जगह नहीं लेंगे। बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए उन्होंने कहा, "ऐसा कहा जा रहा है कि कार्तिक ने अक्षय की जगह ली है। देखिए अक्षय को रिप्लेस नहीं किया जा सकता। मेकर्स पूरी तरह से अलग किरदार के लिए कार्तिक के साथ बातचीत कर रहे हैं। तो कोई तर्क नहीं है।"

उन्होंने आगे कहा कि फिल्म में अक्षय की जगह कोई नहीं ले सकता। सुनील शेट्टी ने कहा, "वह शून्य हमेशा रहेगा। आखिर होता क्या है, यह देखने वाली बात है। मुझे जानकारी नहीं है क्योंकि मैं वास्तव में धारावी बैंक में व्यस्त हूं। मेरे पास बैठने और इन सब पर काम करने का समय नहीं है। 19 नवंबर के बाद मैं बैठकर समझूंगा और अक्की और अन्य लोगों से बात करूंगा और देखूंगा कि क्या हुआ।"

हाल ही में अक्षय कुमार ने इवेंट में कहा था, "हेरा फेरी मेरा हिस्सा रही है। बहुत से लोगों की तरह मेरी भी अच्छी यादें हैं। मुझे इस बात का भी दुख है कि इतने सालों में पार्ट 3 नहीं बना। मुझे फिल्म ऑफर की गई थी लेकिन मैं स्क्रिप्ट से संतुष्ट नहीं था। इसीलिए मैं पीछे हट गया। मैंने एक कदम पीछे लिया। यह मेरे जीवन और मेरे लिए यात्रा का एक हिस्सा है।"

उन्होंने आगे कहा था, "मुझे इस बात का भी बहुत दुख है कि मैं ऐसा नहीं कर सकता। लेकिन मैं इस बात से खुश नहीं हूं कि रचनात्मक चीजें कैसे आकार लेती हैं।" वहीं, अक्षय कुमार साल में 4-5 फिल्में करने का कारण भी बताया। उन्होंने उसी इंटरव्यू में कहा, "मैं साल में चार फिल्में करता हूं। हां, मैं यह करता हूं। मैं विज्ञापन करता हूं, जरूर। मैं काम करता हूं, किसी से चोरी नहीं करता। मुझे समझ नहीं आया।"

टॅग्स :सुनील शेट्टीअक्षय कुमारKartik Aaryanपरेश रावल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?