लाइव न्यूज़ :

सुनील शेट्टी ने अथिया शेट्टी-केएल राहुल की शादी की खबर को बताया अफवाह, कहा 'जब तारीख मिले तो मुझे बताना'

By रुस्तम राणा | Updated: December 15, 2022 15:06 IST

अथिया-केएल राहुल की शादी की चर्चा का जवाब देते हुए, बॉलीवुड अभिनेता ने जवाब दिया, "जब आपको शादी की पक्की तारीख मिले तो मुझे बताएं, ताकि मैं (शादी) में शामिल हो सकूं।"

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेत्री के पिता सुनील शेट्टी ने ऐसी खबरों को अफवाह बताकर खंडन किया उन्होंने कहा- जब आपको शादी की पक्की तारीख मिले तो मुझे बताएं, ताकि मैं (शादी) में शामिल हो सकूंखबरें है कि 21 से 23 जनवरी तक खंडाला में शेट्टी निवास पर दोनों की शादी होने की संभावना है

मुंबई:सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल की शादी की खबरें आ रही हैं। यहां तक की मीडिया में शादी की तारीख, मेहमानों की सूची और बहुत कुछ बातें भी खबरों के रूप में सामने आई हैं। हालांकि लोग इन खबरों को भले सच मान रहे हों, लेकिन अभिनेत्री के पिता सुनील शेट्टी ने ऐसी खबरों को अफवाह बताकर खंडन किया है।  

ईटाइम्स के साथ अथिया-केएल राहुल की शादी की चर्चा का जवाब देते हुए, बॉलीवुड अभिनेता ने जवाब दिया, "जब आपको शादी की पक्की तारीख मिले तो मुझे बताएं, ताकि मैं (शादी) में शामिल हो सकूं।" इससे पहले, जब सुनील शेट्टी से शादी की तारीख के बारे में पूछा गया, तो अभिनेता ने साझा किया कि केवल अथिया और केएल राहुल ही अपनी पेशेवर व्यस्तताओं से मुक्त होने के बाद आपसी शादी की तारीख तय कर सकते हैं। 

उन्होंने कहा था “मुझे लगता है जैसे ही बच्चे तय करेंगे, यह हो जाएगा। राहुल का शेड्यूल है। अभी एशिया कप है, वर्ल्ड कप है, साउथ अफ्रीका टूर है, ऑस्ट्रेलिया टूर है। जब बच्चों को ब्रेक मिलेगा तब शादी होगी। एक दिन में शादी नहीं हो सकती ना? (राहुल का व्यस्त कार्यक्रम है, एशिया कप, विश्व कप, दक्षिण अफ्रीका का दौरा और ऑस्ट्रेलिया का दौरा। शादी तभी होगी जब बच्चों को छुट्टी मिलेगी। दोनों की शादी की खबरें कुछ समय से चल रही हैं, और अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, एक बड़ी दक्षिण भारतीय शादी की योजना बनाई जा रही है। शादी समारोह में हल्दी, मेहंदी और संगीत समारोह शामिल होंगे। 

अपुष्ट खबरें है कि 21 से 23 जनवरी तक खंडाला में शेट्टी निवास पर दोनों की शादी होने की संभावना है। सूत्रों का कहना है कि शादी की तैयारी चल रही है और दोनों परिवारों में काफी उत्साह है क्योंकि परिवार जश्न मनाने के लिए तैयार हैं। कथित तौर पर, क्रिकेटर ने जनवरी 2023 में व्यक्तिगत अवकाश लिया है। उनके अवकाश के आवेदन को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा अनुमोदित भी कर दिया गया है। 

टॅग्स :सुनील शेट्टीआथिया शेट्टीकेएल राहुल
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट28 फरवरी को रचा जाएगा इतिहास, दूसरी पारी में 477 रन आगे जम्मू-कश्मीर, रणजी ट्रॉफी हारेगा कर्नाटक?

क्रिकेटRanji Trophy Final: मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना?, जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा पर बीसीसीआई एक्शन

क्रिकेटरणजी ट्रॉफी फाइनलः 87 ओवर, 2 विकेट और 284 रन, पहली बार खेल रहे फाइनल?, कर्नाटक के खिलाफ कमाल, पुंडीर की शानदारी बल्लेबाजी, 221 गेंद और 117 नाबाद रन

क्रिकेटRanji Trophy Final 2025-26: 24 फरवरी से हुबली में फाइनल, कर्नाटक के सामने जम्मू-कश्मीर

क्रिकेटRanji Trophy QF: 42 बार की चैंपियन मुंबई बाहर, केएल राहुल ने शतक बनाया, 15 फरवरी से सेमीफाइनल में कर्नाटक के सामने उत्तराखंड

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?