सुनील शेट्टी का दुख जायज है, अभिनेता के 'इंडस्ट्री में कुछ सड़े हुए सेब' बयान पर अयोध्या के संत परमहंस आचार्य ने बताया कौन है सड़ा हुआ सेब?

By अनिल शर्मा | Published: January 7, 2023 02:48 PM2023-01-07T14:48:41+5:302023-01-07T14:48:41+5:30

अभिनेता सुनील शेट्टी ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आग्रह किया कि हिंदी फिल्म उद्योग के खिलाफ नफरत को मिटाने में मदद करें और सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के बहिष्कार के चलन से मुक्ति दिलाएं।

Suniel shetty boycott bollywood Paramhans Acharya reacted to Suniel Shetty some rotten apples in the industry | सुनील शेट्टी का दुख जायज है, अभिनेता के 'इंडस्ट्री में कुछ सड़े हुए सेब' बयान पर अयोध्या के संत परमहंस आचार्य ने बताया कौन है सड़ा हुआ सेब?

सुनील शेट्टी का दुख जायज है, अभिनेता के 'इंडस्ट्री में कुछ सड़े हुए सेब' बयान पर अयोध्या के संत परमहंस आचार्य ने बताया कौन है सड़ा हुआ सेब?

Highlightsआचार्य ने कहा कि जिस सड़े हुए सेब का जिक्र सुनील शेट्टी ने किया, वो सड़ा हुआ सेब कौन है? आचार्य ने कहा, ये तीनों खान हैं। शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान।

मुंबई। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बायकॉट बॉलीवुड ट्रेंड रुकवाने की सुनील शेट्टी की अपील पर अयोध्या के संत परमहंस आचार्य की प्रतिक्रिया सामने आई है। सुनील शेट्टी ने यूपी सीएम से कहा था कि आपको बायकॉट बॉलीवुड ट्रेंड रुकवाना चाहिए क्योंकि एक सेब सड़ा हुआ हो सकता है, पूरी इंडस्ट्री नहीं।

आचार्य ने कहा कि जिस सड़े हुए सेब का जिक्र सुनील शेट्टी ने किया, वो सड़ा हुआ सेब कौन है? ये तीनों खान हैं। शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान। आचार्य ने कहा कि सुनील शेट्टी के दर्द को समझना चाहिए। जिस तरह से स्वच्छ अभियान चल रहा है, उस तरह से बॉलीवुड की भी गंदगी साफ होनी चाहिए।

परमहंस ने शाहरुख पर अलकायदा को फंडिंग करने का आरोप लगाया। कहा कि शाहरुख का नाम अमेरिका की खुफिया एजेंसी की संदिग्ध लिस्ट में है। अलकायदा को फंडिंग करता है। संत ने कहा कि ये लोग संस्कृति पर कुठाराघात करते हुए। नौजवानों के चरित्र को खराब करते हैं और पैसा कमाते हैं। ये अश्लीलता खत्म होनी चाहिए।

मुम्बई में गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बॉलीवुड के निर्देशकों, अभिनेताओं और निर्माताओं के साथ बैठक की। इस बैठक में नोएडा में बन रही फिल्म सिटी और निवेश को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान सुनील शेट्टी ने हैशटैग बायकॉट बॉलीवुड का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इंडस्ट्री में कुछ सड़े हुए सेब हो सकते हैं, इसका मतलब ये नहीं कि पूरी इंडस्ट्री सड़ी हुई है। 

अभिनेता सुनील शेट्टी ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आग्रह किया कि हिंदी फिल्म उद्योग के खिलाफ नफरत को मिटाने में मदद करें और सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के बहिष्कार के चलन से मुक्ति दिलाएं। योगी आदित्यनाथ दो दिन की मुंबई यात्रा पर हैं।

उन्होंने इस दौरान शेट्टी, सुभाष घई, जैकी श्राफ, राजकुमार संतोषी, मनमोहन शेट्टी और बोनी कपूर समेत फिल्म जगत के लोगों से मुलाकात की। बैठक का एजेंडा नोएडा फिल्म सिटी में शूटिंग और निवेश की संभावनाओं पर चर्चा करना था। इसी दौरान शेट्टी ने फिल्म जगत की समस्या को सामने रखा। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से यह अनुरोध भी किया कि बॉलीवुड पर लग रहे ‘‘धब्बे’’ को मिटाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप कराने में मदद करें।

Web Title: Suniel shetty boycott bollywood Paramhans Acharya reacted to Suniel Shetty some rotten apples in the industry

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे