बॉक्स ऑफिस पर चला 'स्त्री' का जादू, पहले दिन हुई इतनी कमाई

By विवेक कुमार | Published: September 1, 2018 05:29 PM2018-09-01T17:29:36+5:302018-09-01T17:29:36+5:30

'स्त्री' फिल्म को 1500 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। वहीं इस फिल्म का बजट करीब 30 करोड़ बताया जा रहा है। 

Stree box office collection know the latest earning reports in India | बॉक्स ऑफिस पर चला 'स्त्री' का जादू, पहले दिन हुई इतनी कमाई

बॉक्स ऑफिस पर चला 'स्त्री' का जादू, पहले दिन हुई इतनी कमाई

मुंबई, 1 सितम्बर: अमर कौशिक के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'स्त्री' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर लीड रोल में हैं।  अगर फिल्म की कहानी के बारे में बात करे तो बॉक्स ऑफिस पर 'स्त्री' की शुरुआत काफी अच्छी रही है। तरन आदर्श के अनुसार फिल्म ने पहले दिन 6. 82 करोड़ की कमाई की है। मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म 'स्त्री' वीकेंड पर और भी ज्यादा कमाई करेगी।

'स्त्री' फिल्म को 1500 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। वहीं इस फिल्म का बजट करीब 30 करोड़ बताया जा रहा है। इस फिल्म की कहानी राज और डी के ने लिखी है।


अगर 'स्त्री' के बारे में बात करें तो फिल्म की कहानी चंदेरी गांव की है। जहां एक 'स्त्री' का काला साया मंडराता है। गांव में इस स्त्री के भूत का खौफ इतना ज्यादा है कि घर के सभी दीवारों पर 'ओ स्त्री कल आना' लिखा होता है। गांव वालों का मानना है कि हर साल पूजा के अवसर पर ये स्त्री आती है और गांव के पुरषों को उठा ले जाती है। वहीं इस फिल्म में राजकुमार राव लेडिज टेलर विकी के किरदार में नजर आते हैं। गांव में विकी के दो जिगरी दोस्त भी हैं बिट्टू (अपारशक्ति खुराना) और जनक (अभिषेक बनर्जी)।

 

एक दिन विकी के जिन्दगी में अचानक श्रद्धा कपूर की एंट्री होती है। लेकिन श्रद्धा के आते ही गांव के आदमियों का गायब होने का सिलसिला शुरू हो जाता है। विकी के दोस्तों को शक है कि ये स्त्री(भूत) और कोई नहीं श्रद्धा कपूर ही है। ये शक और भी ज्यादा गहरा हो जाता है जब विकी का जिगरी दोस्त जनक, स्त्री का अगला शिकार बनता है। जिसके बाद शक की पूरी सूई श्रद्धा की तरफ जाती है। फिर शुरू होती है 'स्त्री' से छुटकारा पाने की खोज जिसमें विकी का साथ पंकज त्रिपाठी देते हैं। जिसके बाद कहानी कई ट्विस्ट और टर्न लेती है जो आपको डराती और गुदगुदाती है। 

 

Web Title: Stree box office collection know the latest earning reports in India

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे