लाइव न्यूज़ :

9 महीने मकान मालकिन के कुत्ते के साथ कमरा साझा किया था, अभिनेत्री पिया वाजपेयी ने संघर्ष के दिनों को किया याद

By अनिल शर्मा | Updated: April 25, 2022 09:26 IST

पिया वाजपेयी ने बताया कि उन्होंने 9 महीने तक एक छोटे से कमरे में एक कुत्ते के साथ बिताया।अभिनेत्री ने बताया कि उनके पास कोई दूसरा विकल्प नहीं था। वह जल्द ही अनिरुद्ध रॉय चौधरी की लॉस्ट में दिखाई देंगी..

Open in App
ठळक मुद्देपिया वाजपेयी अगली बार फिल्म निर्माता अनिरुद्ध रॉय चौधरी की लॉस्ट में दिखाई देंगीपिया वाजपेयी महज 15 साल की थीं जब वह घर छोड़कर दिल्ली चली आईं और फिर मुंबई का रुख किया

मुंबईः अभिनेत्री पिया वाजपेयी ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए काफी कुछ कहा है। अपने एक हालिया साक्षात्कार में अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने संघर्ष के दिनों में मकान मालिक के कुत्ते के साथ कमरा साझा करना पड़ा था। पिया वाजपेयी ने बताया कि मुंबई आने के बाद लगभग 9 महीनों तक वह एक कुत्ते के साथ छोटे से कमरे में रहा करती थीं।

पिया वाजपेयी अगली बार फिल्म निर्माता अनिरुद्ध रॉय चौधरी की लॉस्ट में दिखाई देंगी। पिया 10 साल से अधिक समय से मनोरंजन जगत का हिस्सा हैं। वह सिर्फ 15 साल की थीं जब वह घर छोड़कर दिल्ली चली गईं और बाद में मुंबई आ गईं। उन्होंने दो से तीन महीने तक दिल्ली में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम किया।

बकौल पिया, “मेरे लिए मुंबई आना कठिन था। मैंने दिल्ली रेलवे स्टेशन पर दो रातें बिताईं क्योंकि मुझे नहीं पता था कि मुंबई कैसे पहुंचा जाए। किसी तरह मैं पहुंच गई लेकिन फिर मुझे रहने के लिए जगह नहीं मिली। किसी ने मुझसे अंधेरी जाने को कहा। लेकिन जब मैं वहां गई, तो अपार्टमेंट के मालिक ने कहा कि कोई जगह नहीं है, इसलिए उसने मुझसे पूछा कि क्या मैं एक बहुत ही छोटे कमरे में रह सकती हूं जहां वह अपने कुत्ते को रखती थी।

पिया वाजपेयी ने बताया कि उन्होंने 9 महीने तक उस कमरे में एक कुत्ते के साथ बिताया। बकौल पिया, मैं उस कुत्ते के साथ नौ महीने से अधिक समय तक वहां रहा क्योंकि मेरे पास कोई दूसरा विकल्प नहीं था। आजकल तो उस कमरे से भी बड़े शौचालय हैं। उसके बाद, मुझे नहीं पता था कि कहाँ जाना है। लेकिन मुझे पता था कि तमाम संघर्षों के बाद कुछ अच्छा जरूर होगा।

टॅग्स :पिया वाजपेयीहिन्दी सिनेमा समाचारमुंबईबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच