लाइव न्यूज़ :

फैंस को बड़ा झटका, Coronavirus के कारण बदल सकती है 'सूर्यवंशी' और '83' की रिलीज डेट

By अमित कुमार | Updated: March 9, 2020 16:47 IST

फैंस लंबे अर्से से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में अगर फिल्म की रिलीज डेट को बढ़ाया जाता है तो फैंस को इससे निराशा हो सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म में अक्षय कुमार एक पुलिसकर्मी की भूमिका में नजर आएंगे और कटरीना कैफ भी इसमें दिखाई देंगी। कोरोना वायरस की वजह से इन दिनों आम आदमी से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक अपने कामों को पोस्टपोन कर रहे हैं।

देश और दुनिया में कोरोना वायरस को लेकर खौफ का माहौल है। इस वायरस की वजह से लोग अपने कई कामों को तय समय पर नहीं कर पा रहे हैं। इन दिनों आम आदमी से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक अपने कामों को पोस्टपोन कर रहे हैं। ऐसे में अब खबर आ रही है कि अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ की फिल्म 'सूर्यवंशी' की रिलीज डेट आगे की जा सकती है। 

फैंस लंबे अर्से से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में अगर फिल्म की रिलीज डेट को बढ़ाया जाता है तो फैंस को इससे निराशा हो सकती है। 'सूर्यवंशी' के अलावा रणवीर सिंह की कपिल देव पर बनाई गई बायोपिक फिल्म 83 के डेट को भी बदला जा सकता है।  83 को 10 अप्रैल को रिलीज किया जाना था, लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए इसे और आगे बढ़ाया जा सकता है।

कोरोना वायरस की वजह से कुछ फिल्मों की शूटिंग भी रोक दी गई है। बता दें कि महाराष्ट्र के सिनेमाघरों में चौबीसों घंटे फिल्में दिखाए जाने की अनुमति देने के राज्य सरकार के फैसले के बाद फिल्मकार रोहित शेट्टी ने अपनी फिल्म 'सूर्यवंशी' को पहले निर्धारित 27 मार्च से तीन दिन पहले 24 मार्च को रिलीज करने का निर्णय किया था। 

फिल्म पहले 27 मार्च को रिलीज होने वाली थी जिसमें अक्षय कुमार एक पुलिसकर्मी की भूमिका में नजर आएंगे और कटरीना कैफ भी इसमें नजर आएंगी। फिल्म में अजय देवगन और रणवीर सिंह भी दिखाई देंगे। यह अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी की पहली फिल्म है। पुलिस की दुनिया पर बनी उनकी पहले की फिल्मों में अजय देवगन (सिंघम) और रणवीर सिंह (सिम्बा) काम कर चुके हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरससूर्यवंशी मूवी83 मूवीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!