लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकट के बीच सोनू सूद ने बताई अपनी मजबूरी, कहा- 'असहाय महसूस कर रहा हूं'

By दीप्ती कुमारी | Updated: April 17, 2021 14:11 IST

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने कहा है कि वे लोगों के लिए अस्पतालों में बेड और दवाईयों का इंतजाम नहीं करवा पा रहे हैं और बहुत ही असहाय महसूस कर रहे है ।

Open in App
ठळक मुद्देसोनू सूद ने ट्वीट कर अस्पताल में बेड और दवाईयों की कमी पर जताई चिंता सोनू सूद ने आम लोगों से भी अपील की है कि वे जरूरतमंद लोगों की मदद करें सोनू सूद ने साथ ही कहा है कि स्थिति बहुत भयावह है और लोग तमाम कोरोना नियमों का पालन करें

मुंबई: पिछले साल लॉकडाउन में कई लोगों के लिए 'मसीहा' बन कर सामने आए बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने अपना दर्द बयान किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि अस्पताल में बेड और दवाओं की कमी के कारण वे कोविड पॉजिटिव लोगों की मदद नहीं कर पा रहे हैं और इसलिए बहुत असहाय महसूस कर रहे हैं। अभिनेता ने दो ट्वीट किए और देश में बिगड़ते हालात को लेकर चिंता जताई। आपको बताते दें कि सोनू सूद ने कोरोना महामारी के दौरान  प्रवासी मजदूरों की घर पहुंचने में मदद की थी।

स्थिति बहुत भयानक है - सोनू

सोनू ने शुक्रवार को अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'सुबह से मैंने अपना फोन नीचे नहीं रखा है। पूरे भारत से अस्पतालों में बेड और दवाईयों के लिए हजारों कॉल्स आ रहे हैं लेकिन मैं फिर भी कई लोगों की मदद करने में सक्षम नहीं हूं । बहुत असहाय महसूस कर रहा हूं । स्थिति बहुत डरावनी है । कृप्या घर पर रहें, मास्क जरूर लगाए और अपने आपको इंफेक्शन से बचाएं। '

सोनू की लोगों से अपील जरूरतमंदों की मदद करें 

सोनू ने अपने दूसरे ट्वीट में कहा, 'सभी ने कहा और किया। मैं अपनी बात पर अभी कायम  हूं। मुझे विश्वास है कि हम मिलकर कई और जीवन बचा सकते है। यह समय किसी को दोषी ठहराने का नहीं है बल्कि जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आने का है। उन लोगों को मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध करवाएं, जिनकी पहुंच संभव नहीं है। चलिए.. मिलकर लोगों की जिंदगी बचाते है। मैं हमेशा आपके लिए हूं।'

 

पिछले साल कोरोना वायरस महामारी के दौरान सोनू सूद ने प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने के लिए वाहन की व्यवस्था की थी । इसके अलावा लोगों के इलाज के लिए सोनू ने बहुत मदद की है । हाल ही में सोनू ने महामारी की सबसे बड़ी सीख में बताया था कि अगर देश बचाना है तो अस्पताल बनाने होंगे।   

टॅग्स :सोनू सूदकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBetting App Case: सट्टेबाजी ऐप मामले में उरावशी रौतेला, युवराज सिंह, सोनू सूद पर ईडी की कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीऑनलाइन सट्टेबाजी और गेमिंग प्लेटफॉर्मः युवराज, रैना, उथप्पा, धवन, सूद, चक्रवर्ती, अंकुश हाजरा और उर्वशी रौतेला से पूछ्ताछ, अवैध संपति पर जल्द डंडा!

बॉलीवुड चुस्कीOnline Betting App Case: एक्टर सोनू सूद सट्टेबाजी ऐप से जुड़े धनशोधन मामले में ईडी के समक्ष पेश हुए

भारतउथप्पा, युवराज और सोनू सूद हाजिर हो?, अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप से जुड़े धन शोधन मामले में 22, 23, 24 सितंबर को बुलाया, मिमी चक्रवर्ती, शिखर और रैना से बयान दर्ज

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?