लाइव न्यूज़ :

कोरोना के दौरान नौकरी गंवाने वाले गरीब लोगों को ई-रिक्शा देंगे सोनू सूद, शुरू की 'खुद कमाओ घर चलाओ' योजना

By अमित कुमार | Updated: December 13, 2020 16:22 IST

कोरोना के कारण लोगों की जिंदगी पहले से काफी बदल गई है। प्रवासी मजदूरों के अलावा भी कई जिंदगियों पर इस वायरस ने अपना गहरा असर छोड़ा है। ऐसे में सोनू सूद लगातार लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसोनू सूद ने कोरोना संकट के दौरान जरूरतमंदों की मदद के लिए और पहल की शुरुआत की है। सोनू सूद गरीब लोगों की मदद के लिए हमेशा आगे आते रहे हैं। सोनू सूद के इस पहले से लोग खुश है, वह लगातार सोशल मीडिया पर एक्टर की प्रशंसा कर रहे हैं।

कोरोना वायरस की वजह से करोड़ों लोगों की जिंदगी पर गहरा असर पड़ा है। इस वायरस की वजह से लगे लॉकडाउन में सबसे अधिक नुकसान गरीब लोगों को हुआ है। कोरोना के कारण कई लोगों की नौकरी चली गई और वह बेरोजगार हो गए। कोविड-19 महामारी के दौरान सोनू सूद सबसे अधिक चर्चा में रहे। सोनू अपने नेक कामों के कारण सुर्खियों में पूरे लॉकडाउन के दौरान थे। 

लॉकडाउन खत्म होने के बाद भी सोनू ने जरूरतमंदों का हाथ नहीं छोड़ा। उन्होंने कई बेसहारा और गरीब लोगों की अलग-अलग तरीके से सेवाएं की। सोनू ने कुछ दिन पहले ही प्रवासी रोज़गार एप भी लॉन्च किया था। इस एप के जरिए विभिन्न क्षेत्रों में 50,000 से अधिक नौकरी के अवसर प्रदान किए गए है। इस ऐप से 500 से ज्यादा कंपनियां जुड़ी हुई हैं। सोनू ने अब एक औ बड़ा कदम गरीबों के लिए उठाया है। 

सोनू सूद ने रविवार को इंस्टाग्राम पर अपनी नई पहल की शुरुआत की, जिसका नाम 'खुद कमाओ घर चलाओ' है। सोनू सूद ने कहा कि लोगों से मुझे जो प्यार मिला है उसने मुझे उनके के लिए खड़ा रहने के लिए प्रेरित किया है। सोनू ने कहा कि मेरा मानना है कि आपूर्ति करने से ज्यादा लोगों को रोजगार के अवसर देना महत्वपूर्ण हैं। मुझे भरोसा है कि यह पहल लोगों को फिर से आत्मनिर्भर बनाकर अपने पैरों पर खड़े होने में मदद करेगी। 

लॉकडाउन के दौरान लोगों के लिए मसीहा बने सोनू सूद अब भी अपने घर जाने के इच्छुक लोगों को उनके घर भेजने का काम रहे हैं। इसके अलावा वह जरूरतमंदों की हर तरह से मदद कर रहे हैं। मजबूर प्रवासी मजदूरों की मदद से शुरू हुआ उनका सफर अब इतना व्यापक रूप ले चुका है। सोनू देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक में फंसे हुए या मजबूर लोगों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया।  

टॅग्स :सोनू सूदबॉलीवुड हीरोकोरोना वायरसबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!