लाइव न्यूज़ :

सोनू सूद अब आईएएस की तैयारी करने वालों की करेंगे मदद, देंगे कोचिंग स्कॉलरशिप, ऐसे करें आवेदन

By दीप्ती कुमारी | Updated: June 13, 2021 13:22 IST

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने 'संभवम' नाम की एक स्कॉलरशिप की घोषणा की है। इसके तहत आईएएस की तैयारी करने वाले छात्रों को मुफ्त कोचिंग के लिए स्कॉलरशिप उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 30 जून है।

Open in App
ठळक मुद्देसोनू सूद "संभवम" योजना के तहत आईएएस की तैयारी करने वाले छात्रों की करेंगे मदद सोनू चैरिटी फाउंडेशन की वेबसाइट के मुताबिक स्कॉलरशिप रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 30 जून हैसोनू ने कोरोना महामारी में जिन बच्चों ने अपने माता-पिता को खाया है, उनके लिए मुफ्त शिक्षा की वकालत भी की है

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने कोरोना महामारी की शुरुआत से ही लोगों खूब मदद की है । महामारी के दौरान उन्होंने अनगिनत परिवारों की सहायता की है । कभी अस्पताल में बेड, ऑक्सीजन तो कभी किसी के इलाज का खर्च उठा कर उन्होंने इंसानियत की मिसाल पेश की है ।

हालांकि वह केवल कोरोना से प्रभावित लोगों की ही मदद नहीं करना चाहते हैं बल्कि अब वह शिक्षा के क्षेत्र में भी छात्रों की भरपूर मदद करना चाहते हैं। सोनू सूद ने ट्वीट कर यूपीएससी की मुफ्त कोचिंग के लिए छात्रवृत्ति की घोषणा की है। सोनू ने आईएएस बनने का सपना देखने वाले छात्रों के लिए "संभवम" नाम की मुफ्त कोचिंग छात्रवृत्ति की घोषणा की है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा,  'करनी है आईएस की तैयारी. हम लेंगे आपकी जिम्मेदारी । सोनू ने कहा कि वह इस तरह के मंच की घोषणा करते हुए बेहद रोमांचित हैं ।' सोनू चैरिटी फाउंडेशन की वेबसाइट के मुताबिक स्कॉलरशिप के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 30 जून 2021 है। 

सोनू ने महामारी में अपने माता-पिता खो चुके बच्चों के लिए भी मुफ्त शिक्षा की वकालत की है । इस महीने की शुरुआत में, उन्होंने उन छात्रों को मुफ्त शिक्षा प्रदान के लिए करने के लिए पंजाब में सीटी विश्वविद्यालय के साथ अपने सहयोग की घोषणा की थी। इसके अलावा सोनू लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए भी कई प्लेटफार्म लॉन्च कर चुके हैं ।

  वर्कफ्रंट की  बात करें, तो सोनू ने हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म किसान की घोषणा की है। इस फिल्म को ई निवास ने निर्देशित किया है ।  इसके अलावा वह अभिनेता चिरंजीवी के साथ आगामी तेलुगू फिल्म "आचार्य" में भी दिखाई देंगे । 

टॅग्स :सोनू सूदकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

बॉलीवुड चुस्कीBetting App Case: सट्टेबाजी ऐप मामले में उरावशी रौतेला, युवराज सिंह, सोनू सूद पर ईडी की कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीऑनलाइन सट्टेबाजी और गेमिंग प्लेटफॉर्मः युवराज, रैना, उथप्पा, धवन, सूद, चक्रवर्ती, अंकुश हाजरा और उर्वशी रौतेला से पूछ्ताछ, अवैध संपति पर जल्द डंडा!

बॉलीवुड चुस्कीOnline Betting App Case: एक्टर सोनू सूद सट्टेबाजी ऐप से जुड़े धनशोधन मामले में ईडी के समक्ष पेश हुए

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?