लाइव न्यूज़ :

बाकी देशों से पंगे कम हैं जो तुम अपने देश में पंगे खड़े कर रहे हो, भाषा विवाद में अजय देवगन पर भड़के सोनू निगम

By अनिल शर्मा | Updated: May 3, 2022 10:20 IST

सोनू निगम इस विवाद को पैदा करने को लेकर अजय देवगन पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि ऐसे पर्याप्त मुद्दे हैं जिन्हें अन्य देशों के साथ हल करने की आवश्यकता है और देश के भीतर एक नई समस्या शुरू करना व्यर्थ है।

Open in App
ठळक मुद्देसोनू निगम ने कहा कि संविधान में कहीं नहीं लिखा है कि हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा हैगायक ने कहा कि लोगों को ऐसा कहते सुना जा सकता है कि तमिल दुनिया की सबसे पुरानी भाषा हैजो जिस भाषा में सहज है, उसे बोलने देना चाहिए, एक झमेला नहीं खड़ा करना चाहिएः सोनू निगम

मुंबईः हिंदी के राष्ट्रभाषा को लेकर छिड़े विवाद में मशहूर गायक सोनू निगम ने कहा कि संविधान में कहीं भी यह नहीं लिखा है कि हिंदी हमारी राष्ट्रीय भाषा है। सोनू निगम ने इस विवाद को पैदा करने के लिए अजय देवगन पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि और देशों से हमारे पंगे कम हैं जो तुम अपने ही देश में पंगे खड़े कर रहे हो।

पत्रकार सुशांत मेहता द्वारा संचालित एक हालिया कार्यक्रम में सोनू निगम ने कहा, “संविधान में कहीं भी यह नहीं लिखा है कि हिंदी हमारी राष्ट्रीय भाषा है। यह सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा हो सकती है, लेकिन राष्ट्रभाषा नहीं। वस्तुतः तमिल सबसे प्राचीन भाषा है। संस्कृत और तमिल के बीच एक बहस है। लेकिन, लोग कहते हैं कि तमिल पूरी दुनिया की सबसे पुरानी भाषा है।"

सोनू निगम इस विवाद को पैदा करने को लेकर अजय देवगन पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि ऐसे पर्याप्त मुद्दे हैं जिन्हें अन्य देशों के साथ हल करने की आवश्यकता है और देश के भीतर एक नई समस्या शुरू करना व्यर्थ है। बकौल सोनू निगम, "अभी तुम्हारे बाकी देशों से पंगे कम हैं जो तुम अपने देश में पंगे खड़े कर रहे हो? क्यों कर रहे हो। इसकी चर्चा क्यों हो रही है?'' आगे कहते हैं, अपने आस-पास पड़ोसी देखो। और तुम अपने ही देश में दुश्मन पैदा कर रहे हो कि तुम तमिल हो हिंदी बोलो। वे क्यों बोलेंगे। जिसको जो बोलना है बोलेंगे। तुम क्यों किसी के पीछे पड़े हो कि इस देश में एक भाषा बोली जानी चाहिए।

गायक ने जोर देकर कहा कि किसी को यह नहीं बताया जाना चाहिए कि किस भाषा में बोलना है। सोनू निगम ने कहा, “पंजाबी को पंजाबी में बोलने दो, तमिलियन को तमिल में बोलने दो। जो अंग्रेजी में सहज है उसे अंग्रेजी में बोलने दो। तुम भी तो अंग्रेजी में बोलते हो?  हमारे कोर्ट के सारे फैसले अंग्रेजी में दिए जाते हैं, ये क्या है हमें हिंदी बोलना चाहिए'"। सोनू निगम ने कहा कि मैं फ्लाइट में जाता हूं तो एयरहोस्टेस अंग्रेजी में बात करती हैं। मेरे हिंदी में बोलने के बावजूद वो अंग्रेजी बोलती हैं।

गायक ने आगे आखिर में कहा कि अंग्रेजी हमारी संस्कृति का हिस्सा बन गई है। इस देश में खुद को महान समझना और अपनी भाषा थोपना और कहना कि तुम इसे याद करो, कैसे याद करेगा। इस देश में बहुत झमेले हैं, एक और नया झमेला नहीं पैदा करना चाहिए।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले अजय देवगन ने कन्नड़ अभिनेता किच्चा सुदीप के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी थी जिसमें उन्होंने कहा था कि हिंदी अब राष्ट्रीय भाषा नहीं रही। इसपर अजय देवगन ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा नहीं है तो किच्चा सुदीप अपनी डब फिल्में हिंदी में क्यों रिलीज करते हैं। अजय देवगन के इस ट्वीट के बाद सुदीप ने भी कई जवाब दिए। इस विवाद में कर्नाटक के पूर्व दो सीएम और वर्तमान मुख्यमंत्री तक ने हस्तक्षेप किया। वहीं कंगना रनौत ने संस्कृत को सबसे पुरानी भाषा बताते हुए इसको राष्ट्रभाषा बनाए जाने की इच्छा जाहिर की। 

टॅग्स :सोनू निगमअजय देवगनहिन्दीकिच्चा सुदीपहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!