लाइव न्यूज़ :

Box Office Collection: 'सोनू के टीटू की स्वीटी' बनी दूसरी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म, जानें 'रेड' का कलेक्शन

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 26, 2018 16:03 IST

कभी बड़े सितारों की फिल्में देखना पसंद करने वाले फैंस आज फिल्म की कहानी को देखकर मूवी को पसंद कर रहे हैं।

Open in App

मुंबई(26 मार्च): बॉलीवुड में फिल्मों को लेकर दर्शकों की सोच बदल चुकी है। कभी बड़े सितारों की फिल्में देखना पसंद करने वाले फैंस आज फिल्म की कहानी को देखकर मूवी को पसंद कर रहे हैं। इसका अहम रूप हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' के जरिए देखने को मिला है। फिल्म 'प्यार का पंचनामा' फेम डॉयरेक्टर लव रंजन की फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है।

फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। रिलीज के पांचवें हफ्ते भी फिल्म को फैंस से जमकर प्यार मिल रहा है। हॉल में अभी भी फिल्म जमकर चल रही है। प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने अब तक  103.83 की कमाई  कर ली है।

2018 की दूसरी सबसे ज्‍यादा कमाई वाली फ‍िल्‍म बनी 'सोनू के टीटू की स्‍वीटी', जानें कलेक्शन

 ये फिल्म कुल 30 करोड़ के बजट में बनी थी जिसने अब तक करीब 103 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। जिसके साथ ही ये फिल्म साल 2018 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। 301 करोड़ की कमाई के साथ घेरलू बॉक्स ऑफिस पर भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' नंबर वन पर काबिज है, तीसरे नंबर पर अक्षय कुमार की 'पैडमैन' है जिसकी लाइफटाइम कमाई 81.68 करोड़ है।

Raid Movie Box Office Collection Day 3: अजय देवगन ने मारी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त ‘रेड’, जानें अब तक की कमाई

रेड की कमाई

रिलीज के दूसरे हफ्ते भी बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की फिल्म 'रेड' का बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक रिलीज के नौ दिन बाद फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 72.31  करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। हिचकी के रिलीज के बाद शनिवार को रेड ने 5.75 करोड़ की कमाई की तो वहीं हिचकी ने 5.35 करोड़ कमाए हैं।

टॅग्स :बॉक्सरेड मूवीसोनू के टीटू की स्वीटी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Box Office: धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, पहले वीकेंड पर ₹558.45 करोड़!

बॉलीवुड चुस्कीबॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान, 3 दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई से सब हैरान

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 में छुपे हैं इतने बड़े सरप्राइज! ये नए किरदार देख दिमाग घूम जाएगा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल