फराह खान का पैर हुआ फ्रैक्चर, सोनम कपूर की संगीत फंक्शन की है जिम्मेदारी

By भारती द्विवेदी | Published: May 2, 2018 05:52 PM2018-05-02T17:52:36+5:302018-05-02T17:52:36+5:30

बॉम्‍बे टाइम्‍स के अनुसार, फराह सबरबन स्‍टूडियो में शूटिंग कर रही थीं। वहीं पर उनके पैर में फ्रैक्चर हुआ है।

sonam kapoor wedding, farha khan, anil kapoor | फराह खान का पैर हुआ फ्रैक्चर, सोनम कपूर की संगीत फंक्शन की है जिम्मेदारी

फराह खान का पैर हुआ फ्रैक्चर, सोनम कपूर की संगीत फंक्शन की है जिम्मेदारी

नई दिल्ली, 2 मई: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर और बिजनेसमैन आनंद आहूजा 8 मई को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। सोनम कपूर की शादी की तैयारी पूरी जोरों पर है। सोनम और आनंद हल्दी, संगीत से लेकर शादी में क्या पहनेंगे, कौन किसे गाने में डांस करेगा ये सब जानने के लिए सोनम के फैन काफी उत्सुक हैं। 

क्या आपने देखा सोनम कपूर - आनंद आहूजा की शादी का कार्ड? मुंबई में यहाँ पर होगी शादी!

कपूर-आहूजा फैमली ने किया आधिकारिक तौर पर ऐलान, 8 मई को होगी सोनम कपूर की शादी

सात मई को सोनम कपूर और आनंद आहूजा की संगीत सेरेमनी है। सोनम के संगीत में कौन किस गाने पर डांस करेगा, इसकी जिम्मेदारी बॉलीवुड की फेमस कोरियोग्राफर फराह खान के ऊपर है। लेकिन इसी बीच ये खबर आई है कि फराह खान का दाया पैर फ्रैक्चर हो गया है। फराह खान एक टीवी शो के दौरान चोटिल हुई हैं। फराह खान के पैर में फ्रैक्चर हुआ है, इस बात की पुष्टि कोरियोग्राफर गीता कपूर ने की है। सोनम की शादी को लेकर फराह खान लगातार सोनम की फैमिली वालों के संपर्क में हैं। 

तैयार हैं सोनम आनंद संग फेरे लेने को, बहन जाह्नवी संगीत में मां श्रीदेवी के इन गानों पर करेंगी डांस

बता दें कि पिछले कुछ महीनों से सोनम और आनंद की शादी को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन सोमवार को कपूर और आहूजा फैमिली ने मिलकर अपना ऑफिशियल स्टेटमेंट दिया था, जिसमें इस बात की पुष्टि की गई थी कि सोनम और आनंद आठ मई को शादी के बंधंन में बंध जाएंगे। 

Web Title: sonam kapoor wedding, farha khan, anil kapoor

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे