कपूर-आहूजा फैमली ने किया आधिकारिक तौर पर ऐलान, 8 मई को होगी सोनम कपूर की शादी
By स्वाति सिंह | Published: May 1, 2018 07:09 PM2018-05-01T19:09:23+5:302018-05-01T19:09:23+5:30
सोनम कपूर के ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा पेशे से दिल्ली के एक बड़े बिजनेसमैन हैं। आनंद का Bhane नाम के कपड़ों का एक बड़ा ब्रांड है।
मुंबई, 1 मई: काफी दिनों के सोनम कपूर की शादी की खबरों के बीच आखिरकार मंगलवार को परिवार की तरफ से इस खबर की अधिकारिक पुष्टि की गई है। एएनआई के मुताबिक सोनम 8 मई, 2018 को मुंबई में आनंद आहूजा से शादी कर रही है। इससे पहले 19वें आईफा समारोह से जुड़ी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बारे में अनिल कपूर से सोनम की शादी को लेकर सवाल किया गया था तो उन्होंने इस पर साफ तौर पर बात नहीं की थी। उन्होंने कहा था कि 60 साल से मेरा परिवार इस इंडस्ट्री में है और मीडिया ने हमेशा से मेरे करियर और मेरे परिवार का साथ दिया है, सही समय आने पर सभी चीजें आप सभी को बता देंगे।
वहीं, सोनम कपूर ने अपनी गेस्ट लिस्ट भी तैयार कर ली है। उनकी शादी में परिवार व करीबी दोस्तों के अलावा बॉलीवुज सितारों की जमावड़ा भी लगने वाला है।इस शादी की लिस्ट में बॉलीवुड के तमाम दिग्गज शामिल हैं। ये सभी लोग उनके पापा अनिल कपूर की लिस्ट का हिस्सा भी हैं। सोनम की लिस्ट में खासतौर पर रणबीर कपूर, करीना कपूर, स्वरा भास्कर, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण, सलमान खान, अमिताभ बच्चन शामिल हैं।
जानें कौन है सोनम के होने वाले पति
सोनम कपूर के ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा पेशे से दिल्ली के एक बड़े बिजनेसमैन हैं। आनंद का Bhane नाम के कपड़ों का एक बड़ा ब्रांड है। दिल्ली के रहने वाले आनंद इसके साथ ही शाही एक्पोर्ट के मैनेजिंग डायरेक्टर भी हैं जो उनका फैमिली बिजनेस है। आनंद अहूजा देश के पहले शू स्टोर के भी फाउंडर हैं। स्टोर का नाम है 'वेज-नॉन वेज'। इतना ही नहीं सोमन के कथित प्रेमी आनंद अहूजा अपने फैमिली बिजनेस 'शाही एक्सपोर्ट्स' के एमडी हैं। आनंद आहूजा ने अमेरिका की अमेजन कंपनी में बतौर प्रोडक्ट मैनेजर काम किया है।