Video: विदेशी सिंगर के साथ सोनम कपूर ने यूं लगाए ठुमके, लूट ली पूरी महफिल
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: January 16, 2019 12:30 PM2019-01-16T12:30:10+5:302019-01-16T12:30:10+5:30
। मंगलवार को सोनम कपूर स्विस की लक्जरी घड़ी कंपनी आईडब्ल्यूसी सेफहॉउजेन के एक इवेंट में स्पेशल गेस्ट के तौर पर पहुंची थीं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस व फैशन आइकॉनिक सोनम कपूर जल्द फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा के जरिए एक बार फिर से पर्दे पर धमाल करने को तैयार हैं। उससे पहले इन दिनों स्विटजरलैंड के जेनेवा शहर में मजे ले रही हैं।
इसी का एक नजारा सोशल मीडिया पर धमाल कर रहा है। मंगलवार को सोनम कपूर स्विस की लक्जरी घड़ी कंपनी आईडब्ल्यूसी सेफहॉउजेन के एक इवेंट में स्पेशल गेस्ट के तौर पर पहुंची थीं। जहां उन्होंने अपनी अदाओं से पूरी महफिल लूट ली। इस फंक्शन में उन्होंने जमकर डांस किया। बीते साल इसी समय सोनम कपूर को लक्जरी ब्रांड ने ब्रांड अम्बेसडर के लिए ऑफर किया था।
सोनम ने अपने ही अंदाज में विदेशी सिंगर के गाने पर ठुमके भी लगाए हैं। इस डांस का सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर डांस वीडियो पोस्ट किया है जो फैंस के बीच छा गया है। फैंस को सोनम का ये अंदाज खासा पसंद आया है। वीडियो सा साफ पता लग रहा है कि जिस वक्त सोनम
डांस कर रही थीं आस पास के लोग किस कद्र उत्साहित थे।
सोनम कपूर की जल्द फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में पिता अनिल कपूर और राजकुमार राव के साथ पर्दे पर नजर आने वाली हैं। ये फिल्म सोनम की शादी की बाद की बाद की पहली फिल्म है साथ ही वह पहली बार अपने पिता के साथ नजर आने वाली हैं।