अनिल कपूर के घर दोबारा बजने वाली है शहनाई, सोनम की छोटी बहन रिया कपूर इस प्रोड्यूसर को कर रही हैं डेट

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: February 1, 2019 02:00 PM2019-02-01T14:00:55+5:302019-02-01T14:00:55+5:30

सोनम कपूर ने खुलासा किया है कि छोटी बहन रिया 10 साल से करण बूलानी को डेट कर रही हैं।

sonam kapoor confirms sister rhea kapoor is dating karan boolani | अनिल कपूर के घर दोबारा बजने वाली है शहनाई, सोनम की छोटी बहन रिया कपूर इस प्रोड्यूसर को कर रही हैं डेट

अनिल कपूर के घर दोबारा बजने वाली है शहनाई, सोनम की छोटी बहन रिया कपूर इस प्रोड्यूसर को कर रही हैं डेट

एक्टर अनिल कपूर की बड़ी बेटी सोनम कपूर की शादी बीते साल मई माह में बिजनेसमैन आनंद आहूजा से हुई थी। अब खबर आ रही है कि अनिल की छोटी बेटी रिया भी जल्द फेरे ले सकती हैं। 

सोनम कपूर की छोटी बहन रिया करण बूलानी को डेट कर रही हैं। सोनम कपूर की शादी में भी रिया और करण की नजदीकियां देखी गई थीं। अनिल और करण को भी साथ में देखा जा चुका है। 

इतना ही नहीं करण अनिल कपूर के साथ भी देखे जा चुके हैं। हाल ही में एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा के प्रमोशन के दौरान  सोनम कपूर ने रिया और करण के रिश्ते पर मुहर लगाई है।  सोनम कपूर ने हाल ही में जूम टीवी से बात करते हुए कहा कि र‍िया और करण पिछले दस सालों से एक दूसरे के साथ रिलेशन में हैं।

जब उनसे दोनों की शादी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि कपल इस साल फेरे नहीं लेगा। सोनम ने कहा कि जब रिया और करण की शादी होगी तो मुझे आपको बताने में खुशी होगी लेकिन अभी ऐसा कुछ नहीं है।   करण, कपूर परिवार के काफी क्‍लोज हैं। अर्जुन कपूर के साथ भी उनकी अच्‍छी बॉन्डिंग है।

कौन हैं करण बूलानी 

करण बूलानी क्र‍िएटिव प्रोड्यूसर और नेटफिल्क्स  के एक्‍जीक्‍यूटिव प्रोड्यूसर भी हैं। उन्‍होंने एक वेबसीरीज के कई एपिसोड का डायरेक्‍शन भी किया है। 

Web Title: sonam kapoor confirms sister rhea kapoor is dating karan boolani

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे