सोनम कपूर की शादी को पूरे हुए एक साल, हैंड रिटेन लेटर देकर कुछ इस अंदाज में पति आनंद ने किया था प्रपोज

By मेघना वर्मा | Published: May 8, 2019 10:19 AM2019-05-08T10:19:30+5:302019-05-08T10:19:30+5:30

आनंद अहूजा ने अपने सोशल मीडिया पर स्पेशल तरीके से सोनम को आज शादी की बधाई भी दी है। आनंद ने अपनी और सोनम के साथ शूज की खींची हुई फोटोज डाली है और सोनम कपूर को मैरिज एनीवर्सरी विश किया है।

Sonam Kapoor and Anand Ahujas first marriage anniversary and their love story | सोनम कपूर की शादी को पूरे हुए एक साल, हैंड रिटेन लेटर देकर कुछ इस अंदाज में पति आनंद ने किया था प्रपोज

सोनम कपूर की शादी को पूरे हुए एक साल, हैंड रिटेन लेटर देकर कुछ इस अंदाज में पति आनंद ने किया था प्रपोज

Highlightsसोनम कपूर और आनंद अहूजा ने आठ मई 2018 को शादी की थी। सोनम और आनंद की लव स्टोरी की शुरुआत साल 2014 से हुई थी।

बॉलीवुड की 'आयशा' यानी सोनम कपूर की शादी को आज पूरे एक साल हो गए हैं। सोनम कपूर ने आज ही के दिन आठ मई 2018 को पारंपरिक रीति-रिवाज से शादी कर ली थी। दिल्ली के बिजनेस मैन आनंद अहूजा के साथ सोनम कपूर की शादी का बज्ज बीते साल से था। शादी के बाद से ही दोनों कपल ज्यादातर एक साथ देखें जाते हैं। बॉलीवुड के इस क्यूट कपल की लव स्टोरी भी काफी क्यूट और सिंपल है। आज इनकी शादी की पहली एनीवर्सरी पर जानिए इनकी खूबसूरत लव स्टोरी। 

कॉमन फ्रेंड के थ्रू हुई मुलाकात

सोनम कपूर और आनंद अहूजा का प्यार साल 2014 में शुरू हुआ था। जब दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। दोनों की इस पहली मुलाकात का श्रेय दोनों के दोस्त परनिया कुरैशी को जाता है। सोनम कपूर और आनंद अहूजा की लव स्टोरी की शुरुआत भी इसी मीटिंग के बाद से हुई थी। जहां आनंद अहूजा अपना दिल सोनम को दे बैठे थे। 

दैनिक भास्कर को दिए एक इंटरव्यू में सोनम ने बताया था कि पति आनंद ने उन्हें कैसे प्रपोज किया था। सोनम ने बताया था कि जब उन्होंने आनंद अहूजा को डेट करना शुरू किया तो उसी के दो महीने बाद उनका जन्मदिन था।

इसी दिन आनंद ने उनके लिए एक सरप्राइज प्लान किया था। आनंद ने सोनम के मुताबिक मेन्यू भी डिसाइड किया था। जब सोनम वहां पहुंची तो आंनद ने हाथों से लिखा कार्ड उन्हें दिया। सोनम को ये बहुत स्पेशल फील हुआ। 

इसी के बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए। आनंद अहूजा ने अपने सोशल मीडिया पर स्पेशल तरीके से सोनम को आज शादी की बधाई भी दी है। आनंद ने अपनी और सोनम के साथ शूज की खींची हुई फोटोज डाली है और सोनम कपूर को मैरिज एनीवर्सरी विश किया है। आनंद का ये प्यार इजहार करने का तरीका बहुत अच्छा है। 

Web Title: Sonam Kapoor and Anand Ahujas first marriage anniversary and their love story

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे