सोनाक्षी सिन्हा ने ट्विटर को कहा अलविदा, लिखा- 'आग लगे बस्ती में, मैं अपनी मस्ती में'
By भाषा | Published: June 21, 2020 02:21 AM2020-06-21T02:21:41+5:302020-06-21T02:23:34+5:30
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को मुंबई स्थित अपने बांद्रा अपार्टमेंट में मृत पाए गए। जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर स्टार किड्स को ट्रोल किया जा रहा है।
मुंबई: अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने नकारात्मकता से दूर रहने और मानसिक स्वास्थ्य की हिफाजत के लिये शनिवार (20 जून) को अपना ट्विटर अकाउंट बंद कर दिया। सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह जानकारी दी। उन्होंने लिखा, ''अपने मानसिक स्वास्थ्य को बचाने के लिये पहला कदम नकारात्मकता से दूरी बनाना है। आजकल ट्विटर के जरिये यह नकारात्मकता फैलाई जा रही है। चलो, मैं अपना अकाउंट निष्क्रिय कर रही हूं, अलविदा।''
#SonakshiSinha quits Twitter in order to keep herself away from negativity. pic.twitter.com/RHGAHG1SD1
— Filmfare (@filmfare) June 20, 2020
इंस्टाग्राम पर भी सोनाक्षी ने अपने ट्वीट का स्क्रीनशॉट साझा किया और लिखा- "आग लगे बस्ती में, मैं अपनी मस्ती में। बाय ट्विटर।"
उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के कमेंट सेक्शन को भी निष्क्रिय कर दिया है। इससे पहले, इस सप्ताह की शुरुआत में फिल्मकार शशांक खैतान ने भी ट्विटर को अलविदा कहते हुए इसे नफरत और नकारात्मकता फैलाने का अड्डा करार दिया था। इस बीच, सुशांत सिंह राजपूत की आकस्मिक मौत के मद्देनजर भाई-भतीजावाद के आरोप झेल रहे फिल्मकार करण जौहर ट्विटर पर फिल्म जगत के अधिकतर लोगों को अनफॉलो कर चुके हैं।