सोनाक्षी सिन्हा ने वाल्मिकी कम्युनिटी से मांगी माफी, किया था अभद्र भाषा का उपयोग

By मेघना वर्मा | Published: August 5, 2019 07:17 PM2019-08-05T19:17:17+5:302019-08-05T19:17:17+5:30

सोनाक्षी सिन्हा हमेशा ही अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती है। जल्द ही सोनाक्षी फिल्म मिशन मंगल में दिखाई देंगी।

Sonakshi Sinha Apologises to Valmiki Samaj | सोनाक्षी सिन्हा ने वाल्मिकी कम्युनिटी से मांगी माफी, किया था अभद्र भाषा का उपयोग

सोनाक्षी सिन्हा ने वाल्मिकी कम्युनिटी से मांगी माफी, किया था अभद्र भाषा का उपयोग

Highlightsसोनाक्षी सिन्हा इन दिनों मिशन मंगल के प्रमोशन में बिजी है।सोनाक्षी जल्द ही दबंग 3 में भी दिखेंगी।

सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म खानदानी शफाखाना रिलीज हो गई है। वहीं जल्द ही दबंग गर्ल अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल में नजर आने वाली हैं। वहीं सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में वाल्मिकी कम्युनिटी से माफी मांगी है। बता दें उन्होंने एक रेडियो इंटरव्यू में 'भंगी' शब्द का इस्तेमाल किया था। जिसे लेकर कम्युनिटी में काफी आक्रोश था।

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में उनकी इस भाषा को लेकर उन्हें काफी ट्रोल किया गया। जिसके बाद दबंग गर्ल ने अब इस पर माफी मांग ली है। एएनआई की रिपोर्ट में बताया गया था कि लोग सोनाक्षी के इस बयान से भड़क गए हैं। 

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके वाल्मिकी कम्युनिटी से माफी मांगी है। सोनाक्षी सिन्हा ने लिखा,' 23 जुलाई, 2019 को मैंने सिद्धार्थ कानन के साथ एक साक्षात्कार के संदर्भ में कहा कि मैं वाल्मीकि समाज और हमारे समाज और देश के लिए उनके सभी बहुमूल्य योगदानों के लिए बहुत सम्मान और सम्मान रखती हूं। 

सोनाक्षी सिन्हा के बयान को पढ़ें, तो उन्होंने लिखा है, 'किसी भी व्यक्ति या समुदाय को मेरे द्वारा किसी भी शब्द के इस्तेमाल से चोट पहुंचाई गई है, बावजूद इसके कि यह किसी के लिए अनजाने और अपमानजनक है, मैं विनम्रतापूर्वक माफी मांगती हूं।'

सोनाक्षी सिन्हा हमेशा ही अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती है। जल्द ही सोनाक्षी फिल्म मिशन मंगल में दिखाई देंगी। वहीं इन दिनों सोनाक्षी सिन्हा दबंग 3 की तैयारी भी कर रही हैं। 

Web Title: Sonakshi Sinha Apologises to Valmiki Samaj

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे