सिंगर सोना माहापात्रा का कनिका कपूर पर फूटा गुस्सा, कहा- एक से एक बेवकूफ भरे पड़े हैं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 21, 2020 10:23 AM2020-03-21T10:23:45+5:302020-03-21T10:30:46+5:30

सिंगर कनिका कपूर को कोरोना वायरस हो गया इस बात की जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर दी। लेकिन कनिका ने बहुत ही लापरवाही दिखाई जिसका खामियाजा कई लोगों को भुगतना पड़ सकता है।

sona mahapatra angry on kanika kapoor say Coronavirus will explode because of irresponsible idiots | सिंगर सोना माहापात्रा का कनिका कपूर पर फूटा गुस्सा, कहा- एक से एक बेवकूफ भरे पड़े हैं

कनिका कपूर पर फूटा सोना माहापात्रा का गुस्सा (फोटो-इंस्टाग्राम)

Highlightsसोना महपात्रा का कनिका कपूर पर फूट्टा गूस्सा, कही ये बड़ी बात।कनिका कपूर के इस कदम से कई लोगों की जान खतरे में आ सकती है।

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर को कोरोना वायरस हो गया इस बात की जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर दी। लेकिन कनिका ने बहुत ही लापरवाही दिखाई जिसका खामियाजा कई लोगों को भुगतना पड़ सकता है। कनिका कपूर को लेकर सोशल मीडिया से लेकर मीडिया में चर्चा है। वहीं सिंगर सोना महापात्रा का भी गुस्सा फूटा उन्होंने सोशल मीडिया पर कनिका कपूर को खूब खरी खोटी खुनाई।

सोना महापात्रा ने लिखा कि कोरोना वायरस अगर ज्यादा फैल रहा है तो इन इडियट को कारण। सरकार सावधानी बरतने के लिए कह रही है तो आपको ये बात नहीं समझ में क्यों नहीं आती। इसके अलावा उन्होंने लिखा कि हम कनिका कपूर की बात कर रहे हैं। उन्होंने अपनी ट्रेवल हिस्ट्री छुपाई। वह लखनऊ, मुंबई में पार्टी की 5 स्टार में रुकी। इसके साथ ही उन्होने कई लोगों को संक्रमित किया होगा। 

कनिका कपूर के इस कदम से कई लोगों की जान खतरे में आ सकती है। इस बात से हर कोई उनसे अपनी नाराजगी जाहिर कर रहा है। कनिका ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि लोग उनपर झूठे आरोप लगा रहे हैं। कनिका की पार्टी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिसमें कई बड़े नेता इस पार्टी में शामिल थे।

Web Title: sona mahapatra angry on kanika kapoor say Coronavirus will explode because of irresponsible idiots

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे