लाइव न्यूज़ :

मदर्स डे स्पेशल 2020: बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस जो हैं सिंगल मदर, हर किसी के लिए हैं एक मिसाल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 10, 2020 06:07 IST

असल जिंदगी में ऐसे ही कुछ उदाहरण देकर मिसाल पेश करती हैं बड़े पर्दे की हमारी नायिकाएं...जो पर्दे के पीछे एक सफल मां भी हैं...

Open in App
ठळक मुद्देएक मां की ही तो है जो अकेले सारी दुनिया से लड़ने की क्षमता रखती हैदुनिया के लिए मां कोई भी हो, लेकिन बच्चे के लिए वह हमेशा ममतामयी और दुनिया से लड़ने को तैयार रहती है

कहते हैं धरती पर भगवान नहीं आ सकते इसलिए उन्होंने मां बनाई। एक मां ही तो होती है जो बिना कहे आपके दिल की बात समझ जाती है। एक मां की ही तो है जो अकेले सारी दुनिया से लड़ने की क्षमता रखती है। इसकी मिसाल बॉलीवुड की भी कई अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने अपने दम अपने बच्चों का लालन पालन किया और सभी को बता दिया ये एक्ट्रेस किसी से किसी मामले में कम नहीं हैं। दुनिया के लिए मां कोई भी हो, लेकिन बच्चे के लिए वह हमेशा ममतामयी और दुनिया से लड़ने को तैयार रहती है। असल जिंदगी में ऐसे ही कुछ उदाहरण देकर मिसाल पेश करती हैं बड़े पर्दे की हमारी नायिकाएं...जो पर्दे के पीछे एक सफल मां भी हैं...आइए आज ऐसी ही नायिकाओं के बारे में इस मदर्स डे को जानते हैं-  सुष्मिता सेन 

 पूर्व मिस इंडिया और ब्रम्हांड सुंदरी रह चुकीं सुष्मिता सेन को भला कौन नहीं जानता। एक्ट्रेस ने अभी तक शादी नहीं की है। लेकिन सुष्मिता दो बेटियों की अकेली मां हैं। उनकी बड़ी बेटी 18 साल की हो चुकी है। सुष्मिता अकेले अपने असल जीवन का यह रोल अब तक उन्होंने बखूबी निभाया है। सुष्मिता ने अपनी दोनों बेटियों को गोद लिया है, ओर उनके लिए ये दोनों बेटियां उनकी प्राथमिकता हैं। 

 रवीना टंडन 

रवीना टंडन भी इसी लिस्ट में शामिल हैं। अनिल थडानी से शादी करने से पहले ही रवीना ने 2 बेटियों को गोद लिया था। जिसमें एक की वह शादी भी तक चुकी हैं। रवीना ने सबसे कम्र में बच्चों को गोद लिया था।

नीना गुप्ता 

 बॉलीवुड में नीना गुप्ता की पहचान उनके जबदस्त अभिनय के लिए है। लेकिन इसके अलावा वह एक सिंगन मदर के रूप में  जानी जाती भी हैं। उन्होंने अपनी बेटी मसाबा की बेहतर परवरिश की है, और मसाबा गुप्ता एक जानी मानी डिजाइनर हैं। नीना की मसाबा बिना शादी किए की संतान हैं।

सारिका 

 कमल हासन की पत्नी होने के बावजूद सारिका अपनी बेटी को अकेली पालने वाली सिंगल मदर हैं। शादी के कुछ समय बाद ही कमल और सारिका अलग हो गए थे जिसके बाद सारिका ने अकेले अपनी बेटियों की परविश की है।

 कोंकणा सेन 

 बॉलीवुड में एक सिंगल मदर के रूप में कोंकणा काफी सुर्खियों में रहीं। एक्ट्रेस न केवल अपनी गर्भावस्था को खुशी से जिया, बल्कि रणवीर शौरी से अलगाव के बाद काम से ब्रेक लेकर बच्चे की परवरिश को प्रभमिकता दी।   

पूनम ढिल्लन 

 पूर्व मिस इंडिया रह चुकीं और अपने जमाने में बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्र‍ियों में शामिल पूनम ढिल्लन ने फिल्म निर्माता अशोक ठकेरिया से शादी की थी, जिनसे उन्हें दो बच्चे हैं। पति से दरार आने के बाद पूनम से अपने बच्चों की अकेले परविश की है।  

टॅग्स :मदर्स डेसुष्मिता सेनरवीना टंडनबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?