लाइव न्यूज़ :

Singham Again: रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' में अर्जुन कपूर के नाम से कांपेंगे स्टार, विलेन के रोल में खूंखार लुक से मचेगा तहलका

By अंजली चौहान | Updated: March 10, 2024 12:14 IST

सिंघम अगेन में अर्जुन कपूर के किरदार के नाम को लेकर हुआ बड़ा खुलासा...

Open in App

Singham Again: मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सिंघम अगेन' का फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रोहित शेट्टी की सिंघम के दूसरे पार्ट में जब से अर्जुन कपूर के रोल से पर्दा उठा है तब से ही फैन्स की उत्सुकता हाई हो गई है। अब एक खबर तेजी से फैल रही है जिसमें दावा किया गया है कि फिल्म में अर्जुन कपूर के किरदार का नाम तय हो गया है। 

अर्जुन कपूर जो कि विलेन का रोल प्ले करने वाले हैं उनका नाम डेंजर लंका रहेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, सिंघम अगेन में उनका नाम डेंजर लंका है। इस नाम के पीछे काफी सोच-विचार किया गया है, जो दर्शकों को फिल्म देखने के बाद पता चलेगा। रोहित शेट्टी और उनकी टीम ने उनके किरदार को इस तरह से डिजाइन किया है कि डेंजर लंका दर्शकों पर एक अमिट छाप छोड़ेगी।

मालूम हो कि कुछ हफ्ते पहले, जब निर्माताओं ने अर्जुन के चरित्र का पहला लुक जारी किया, तो अभिनेता ने फिल्म का हिस्सा बनने को लेकर उत्साह व्यक्त किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, “सिंघम का विलेन! हिट-मशीन रोहित शेट्टी सर के पुलिस जगत का हिस्सा बनकर दुनिया के शीर्ष पर महसूस कर रहा हूं! मैं आपसे वादा करता हूं कि वहां तबाही मच जाएगी।"

बता दें कि रोहित शेट्टी इस बार अपनी फिल्म में एक्शन फिल्म के जरिए अजय देवगन, करीना कपूर खान, अर्जुन कपूर, जैकी श्रॉफ, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और टाइगर श्रॉफ जैसे कलाकारों को एक साथ बड़े पर्दे पर लाएंगे।

टॅग्स :अर्जुन कपूररोहित शेट्टीबॉलीवुड हीरोआगामी फिल्महिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!