लाइव न्यूज़ :

सिंगर मीका के घर चोरी करने वाला चोर हुआ गिरफ्तार, पुलिस ने शुरू की पूछताछ

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 2, 2018 09:47 IST

मशहूर सिंगर मीका सिंह के मुंबई स्थित अपने घर में चोरी करने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Open in App

मुंबई, 2 अगस्त: मशहूर सिंगर मीका सिंह के मुंबई स्थित अपने घर में चोरी करने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जैसा कि शक जताया गया था कि चोर मीका के साथ पहले काम करने वाला शख्स हो सकता है तो वही हुआ भी। खबर के अनुसार जिस चोर को पुलिस ने पड़का है वह मीका के साथ काम करने वाला एक साउंड एडिटर है। 

पुलिस ने उसके पास से कई हजार के अमेरिकी डॉलर और इंडियन करेंसी के अलावा साउंड सॉफ्टवेयर की सीडी भी बरामद की है। चोर को पकड़ने के बाद फिलहाल पूछताछ कर रही है। पूछताछ में साफ हुआ है कि आरोपी 15 साल से मीका के साथ काम करता था।

 ऐसा पहली बार नहीं हुआ है वह पहले भी कई बार मीका के घर से कैश और कीमती सामान की चोरी कर चुका है,  लेकिन जब मीका ने चोरी की इस हरकत को नोटिस किया, तब अंकित फरार हो गया। 2 दिन की छानबीन के बाद पुलिस ने अंकित को पकड़ पाया है।  वह 31 जुलाई को चोरी करते दिल्ली भागा था। फिलहाल  पुलिस ने विकासपुरी इलाके से धर दबोचा।

जानें क्या है मामला

मशहूर सिंगर मीका सिंह केमुंबई स्थित अपने घर में चोरी हो गई थी। इस चोरी की ओशीवाड़ा पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज करवाई गई थी। दर्ज की गई शिकायत के मुताबिक मीका के घर से चोर दो लाख रुपए की जूलरी और एक लाख रुपए नकद उड़ा ले गए थे । पुलिस में ये शिकायत मीका के किसी करीबी के द्वारा करवाई गई थी। वहीं, शिकायत दर्ज होने के बाद से पुलिस जांच में जुट गई थी।

चोरी की शर्त पर एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना बीते रविवार को दोपहर बाद घटी थी। चोरी का पता उस वक्त लगा जब उमका करीबी शाम के वक्त घर पहुंता। कयास लगाया जा रहा है कि चोर दिन में दो बजे के बाद घर में घुसा होगा।

वहीं, पुलिस के मुताबिक आरोप एक पियानो आर्टिस्ट है जो पिछले 14 सालों से मीका सिंह के साथ काम कर रहा था। हालांकि पुलिस ने आरोपी का नाम यह कहकर बताने से इनकार कर दिया कि मामले में अभी जांच चल रही थी। साथ ही पुलिस ने सिंगर के घर के बाहर के सीसीटीवी को कब्जे में ले लिया था। खबरों के मुताबिक  घटना के वक्त मीका केआवास में एक शख्स के घुसने और बाहर आने की फुटेज सामने आई थी। 

सिंगर के घर में आने-जाने का समय संदिग्ध रहता है, चोर ने इसी का फायदा उठाकर घर में रखा माल साफ कर दिया था। संदिग्ध ने अब मीका सिंह का घर छोड़ दिया है इसलिए अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सका । वही, चोर को पकड़ने के लिए पुलिस ने एक टीम का गठन किया था। पुलिस के मुताबिक आरोपी संदिग्ध मूल रूप से दिल्ली का निवासी है। साथ ही आरोपी के खिलाफ आईपीसी के विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया था।

मनोरंजन और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें।  हमारा यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :मीका सिंहदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला