लाइव न्यूज़ :

सीढ़ियों से फिसलकर गिरे गायक जुबिन नौटियाल; कोहनी, पसलियां टूटीं, अस्पताल में कराए गए भर्ती

By अनिल शर्मा | Updated: December 2, 2022 14:20 IST

जुबिन बॉलीवुड के जाने-माने गायक हैं। उनके करोड़ों फैंस हैं। जुबिन ने एक के बाद एक कई हिट गाने दिए हैं। उनके गानों के एल्बम को लोग खासे पसंद करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजुबिन की पीआर टीम ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है।बयान के मुताबिक जुबिन नौटियाल के दाहिने हाथ का ऑपरेशन किया जाएगा।

मुंबईः बॉलीवुड के मशहूर गायक जुबिन नौटियाल के सीढ़ियों से फिसलकर गिरने बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी कोहनी व पसलियां टूट गईं हैं। बताया जा रहा है कि गायक के सिर में भी चोट लगी है। जुबिन शुक्रवार को मुंबई में एक बिल्डिंग की सीढ़ियों से गिर गए।

जुबिन की पीआर टीम ने बयान जारी कर कहा है, जुबिन को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके दाहिने हाथ का ऑपरेशन किया जाएगा। बयान के मुताबिक डॉक्टर ने जुबिन को अपने दाहिने हाथ का इस्तेमाल न करने की सलाह दी है।  

जुबिन बॉलीवुड के जाने-माने गायक हैं। उनके करोड़ों फैंस हैं। जुबिन ने एक के बाद एक कई हिट गाने दिए हैं। उनके गानों के एल्बम को लोग खासे पसंद करते हैं। जुबिन ने टीसीरीज के साथ मिलकर कई पुराने गानों को रीक्रिएट किया है। फैंस ने इन गानों को काफी पसंद किया। 

जुबिन का हाल ही में 'तू सामने आए' गाना रिलीज हुआ है। इस गाने में जुबिन के साथ सिंगर योहानी ने भी अपनी आवाज दी है। गुरुवार को योहानी के साथ उन्होने इस गाने को लॉन्च किया था। इस गाने के लाखों व्यूज हो चुके हैं। 

टॅग्स :जुबिन नौटियालबॉलीवुड सिंगर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की35 साल बाद भी दिलों में बसा है कुमार सानू का ये गाना, 'जब कोई बात बिगड़ जाए' पर सानू दा हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीसिंगर उदित नारायण के खिलाफ FIR दर्ज, पहली पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

बॉलीवुड चुस्कीबिश्नोई गैंग ने बॉलीवुड सिंगर बी प्राक से 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी, ऐसा न करने पर दी गंभीर नतीजे भुगतने की धमकी, शिकायत दर्ज

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर स्टेज पर कर रही थीं परफॉर्म, सिरफिरे फैन ने की बदतमीजी, सिक्योरिटी ने खदेड़ा

भारत"गायक जुबिन गर्ग की मौत स्पष्ट तौर पर हत्या", असम सीएम हिमंत बिस्वा का दावा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?