लाइव न्यूज़ :

पद्म श्री विवाद पर बोले अदनान सामी: 130 करोड़ लोगों की पसंद से मिला अवार्ड, आलोचकों से फर्क नहीं पड़ता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 12, 2020 13:01 IST

अदनान ने कहा कि पद्म श्री मिलने के बाद वह बहुत खुश हैं और काम के प्रति वह अपने आपको पहले से भी अधिक जिम्मेदार महसूस कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदेश के 71वें गणतंत्र दिवस पर अदनान सामी को पद्म श्री दिया गया था।स्वारा भास्कर के अलावा भी कई बॉलीवुड सेलिब्रेटीज सरकार के इस फैसले के खिलाफ थे।

पाकिस्तानी मूल के भारतीय गायक अदनान सामी को पद्म श्री पुरस्कार दिए जाने पर चर्चाओं का माहौल गर्म है। सरकार के इस फैसले की लगातार आलोचनाएं की जा रही है। वहीं इस मामले पर अदनान सामी का बयान सामने आया है। अदनान ने कहा कि पद्म श्री मिलने के बाद वह बहुत खुश हैं और काम के प्रति वह अपने आपको पहले से भी अधिक जिम्मेदार महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह अवॉर्ड अनमोल है और जब आपको इस तरह का कोई अवार्ड मिलता है तो आपकी जिम्मेदारियां अपने आप ही बढ़ जाती है। 

इसके साथ ही अवार्ड मिलने पर अदनान की आलोचना करने वाले लोगों को उन्होंने बेचारा बताया। उन्होंने कहा, 'मैंने उन्हें माफ कर दिया, उम्मीद करता हूं कि इन बेचारे लोगों को आगे सीख मिलेगी। मुझे ऐसे लोगों से कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि मुझे इस अवार्ड के लिए 130 करोड़ लोगों ने पसंद किया है। ऐसे में चंद लोगों मेरे बारे में क्या सोचते हैं, इससे मुझे फर्क नहीं पड़ता। 

बता दें कि कुछ दिन पहले एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने कहा था कि इस देश में शरणार्थियों को नागरिकता देने और घुसपैठियों को पकड़ने की कानूनी प्रक्रिया पहले से वजूद में है। सरकार इसी प्रक्रिया के तहत सामी को भारतीय नागरिकता दे दी और अब उन्हें पद्म श्री के लिए भी चुन लिया। स्वारा भास्कर के अलावा भी कई बॉलीवुड सेलिब्रेटीज सरकार के इस फैसले के खिलाफ थे।

बता दें कि देश के 71वें गणतंत्र दिवस पर अदनान सामी को पद्म श्री दिया गया था। अदनान पद्म श्री मिलने के बाद मुंबई में अपने नए सॉन्ग 'तू याद आया' की लॉन्चिंग पर पहुंचे। यहां उन्होंने अपना पॉपुलर गाना 'तेरा चेहरा' को एक बार फिर से अपनी आवाज में गाया। 

टॅग्स :अदनान सामीस्वरा भाष्करपद्म अवॉर्ड्सबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!